शाहजहांपुर। जिले में बलात्कार का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ही महिला की दुश्मन निकली। एक शख्स ने अपनी पत्नी की मदद से पड़ोस में रहने वाली महिला के साथ बलात्कार किया। हैरान करने वाली बात ये कि आरोपी की पत्नी ने पीड़िता का एमएमएस भी बनाया। इसके बाद पति-पत्नी पीड़ित महिला को कई दिनों तक ब्लैकमेल करते रहे।
थाना सदर बाजार क्षेत्र की घटना पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी शख्स और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। घटना थाना सदर बाजार की है। पीड़ित महिला का कहना है कि रेप और एमएमएस बनाने में आरोपी की पत्नी भी शामिल है।
पत्नी ने दिया नशा, पति ने किया रेप महिला ने बताया कि एक महीने पहले पड़ोसी हंसराज ने उसे बहाने से अपने घर बुलाया और उसकी पत्नी ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ रेप किया और उसकी पत्नी ने मोबाइल से उसका एमएमएस बनाया।
एक महीन तक किया ब्लैकमेल पीड़ित का कहना है कि इसके बाद आरोपी शख्स एमएमएस को वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ लगातार बलात्कार करता रहा। शख्स की धमकी से परेशान पीड़ित महिला ने पूरे मामले की शिकायत सदर बाजार थाने में की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आनन फानन में आरोपी हंसराज के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।
दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज सीओ सिटी अवनीश्वर चन्द्र श्रीवास्तव के अनुसार पीड़ित महिला ने आरोपी शख्स के खिलाफ तहरीर दी है। जिसमें उसने आरोपी की पत्नी पर मदद करने और एमएमएस बनाने का आरोप लगाया है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्दी ही अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वीडियो-