scriptशहर में सिनेमा हॉल हुए सूने और खो गई फिल्में | The cinema halls in the city deserted and lost movies | Patrika News

शहर में सिनेमा हॉल हुए सूने और खो गई फिल्में

locationजयपुरPublished: Dec 13, 2015 07:13:00 pm

Submitted by:

डिजिटलाइजेशन के आते-आते शहरवासियों के मनोरंजन के सबसे बड़े साधन सिनेमा हॉल की दुनिया से फिल्में खो गई हैं। कभी अलवर शहर में चार-चार टाकीज थे, लेकिन अब एक में ही फिल्में दिखाई देती हैं।

डिजिटलाइजेशन के आते-आते शहरवासियों के मनोरंजन के सबसे बड़े साधन सिनेमा हॉल की दुनिया से फिल्में खो गई हैं। कभी अलवर शहर में चार-चार टाकीज थे, लेकिन अब एक में ही फिल्में दिखाई देती हैं।

न्यूतेज टाकीज धराशायी है, भारत टाकीज सीज है और अशोका टाकीज को सीज करने की तैयारी है। बचा एक गोपाल टाकीज। जो केवल गरीब परिवारों का मनोरंजन का साधन बनकर रह गया है।

अब मल्टी काम्पलेक्स में मूवी देखने को शान समझा जाने लगा है। जहां फिल्म देशभर में एक साथ रिलीज होती है। जबकि पहले सिनेमाघरों में एक-दो सप्ताह बाद रिलीज फिल्म लगती थी। अलवर शहर में एक मल्टीप्लेक्स भी है।

न्यूतेज टाकीज भवन ही नहीं

न्यूतेज टाकीज की जमीन पीडब्ल्यूडी की थी। करीब 11 साल पहले शहर में पार्र्किंग की जरूरत होने पर टाकीज को खाली करा लिया। इसके बाद पार्र्किंग बनाने के लिए भवन को भी साफ कर दिया। लेकिन अभी तक न पार्र्किंग बनाई गई न आमजन का मनोरंजन हो रहा।

पीडब्ल्यूडी ने न्यूतेज टाकीज की जमीन मिनी सचिवालय के निर्माण के लिए यूआईटी को सौंप दी। यूआईटी भी इसका कोई उपयोग नहीं कर सकी है। इस जगह कई बार मल्टी पार्र्किंग बनाने का मुद्दा उठा चुका है।

भारत टाकीज सीज

शहर में पुराने ओवरब्रिज के नीचे करीब सवा बीघा जमीन पर बने भारत टाकीज को लीज राशि जमा नहीं कराने पर आठ साल पहले पीडब्ल्यूडी ने सीज किया था। उसके बाद से टाकीज पूरी तरह से बन्द है। सिनेमा के अलावा यहां किसी भी प्रकार की गतिविधि भी नहीं हो रही है।

अशोक टाकीज को सीज करने की तैयारी

डिजिटलाइजेशन के जमाने में टाकीज में फिल्म देखने का क्रेज खत्म होता चला गया। एेसे हाल में टाकीज संचालकों ने व्यावसायिक गतिविधियां शुरू कर दी। अशोका टाकीज की जमीन पर व्यावसायिक गतिविधि शुरू होने पर नगर परिषद ने हाल में इसे नोटिस दिया था। अब नगर परषिद टाकीज को सीज करने की तैयारी कर रही है।

सीज करेंगे

अंजू ओमप्रकाश आयुक्त नगर परिषद अलवर ने बताया कि अशोका टाकीज संचालक को नोटिस दिया जा चुका है। सिनेमा के उद्देश्य से जमीन का आवंटन किया गया था।

इसके विरुद्ध व्यावसायिक गतिविधि व पार्र्किंग की जा रही है। इस कारण सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। जिसका नोटिस भी दे दिया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो