scriptमिलिए ‘लेडी विद गन’ से, शोहदे कांपते हैं इनके नाम से | rakes are scared of Shahana Begum Known by Lady With Gun in MahanandPur Village | Patrika News

मिलिए ‘लेडी विद गन’ से, शोहदे कांपते हैं इनके नाम से

locationशाहजहांपुरPublished: Aug 22, 2016 11:11:00 pm

शहाना बेगम ने लड़कियों की खातिर हथियार उठा लिए हैं। लेडी विद गन नाम से पहचानी जाने वालीं शहाना छेड़छाड़ का जवाब अपनी बन्दूक से देती हैं। 

Lady With Gun

Lady With Gun

शाहजहांपुर। महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़छाड़ के खिलाफ भले ही कोई आवाज उठाने वाला न हो। लेकिन आज हम आपको यूपी की एक ऐसी महिला से रूबरू कराएंगे जिसने अपने इलाके की लड़कियों की खातिर हथियार उठा लिए हैं। लेडी विद गन नाम से पहचानी जाने वाली महिला छेड़छाड़ का जवाब अपनी बन्दूक से देती है। यही वजह है कि इलाके के शोहदे बन्दूक वाली इस दबंग महिला के नाम से कांप उठते हैं। वहीं लड़कियों के लिए ये महिला किसी आदर्श से कम नहीं है।

Lady With Gun


आस-पास के इलाके में शोहदे कांपते हैं
इस महिला का नाम शहाना बेगम है। ये एक ऐसा नाम है जिसे सुनकर लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने वाले मनचलों की हालत बिगड़ जाती है। शहाना ने ये हथियार सिर्फ महिलाओं और लड़कियों की हिफाजत के लिए उठाया है। आलम ये है कि उसके गांव और आस पास के इलाकों में छेड़छाड़ की घटनाएं शायद ही कभी होती होंगी। अगर शहाना को शिकायत मिल जाए तो वो अपनी बन्दूक की दम पर उसे सबक सिखाने का माद्दा रखती है। कई बार ऐसे मौके आए जब मनचलों और शोहदों को शबाना ने सबक सिखाया है। उनका कहना है कि काननू तो अपना काम करेगा ही लेकिन छेड़छाड़ करने वालों को सबसे पहले वो खुद सबक सिखाती हैं। यही वजह है कि शहाना को इलाके के लोग लेडी विद गन के नाम से पहचानते हैं। शहाना का कहना है कि अगर जरूरत पड़ी तो महिलाओं और लड़कियों की हिफाजत के लिए उनकी बन्दूक से गोली भी निकल सकती है।

Lady With Gun


परेशानी में महिलाएं करती हैं याद
इलाके की महिलाओं को किसी भी किस्म की कोई दिक्कत होती है तो वो शहाना के सामने अपनी बात रखती हैं। शादीशुदा महिलाओं को अगर उनके पति परेशान करते हैं तो वो ऐसे मामलों को भी बखूबी निपटाती है। वो अपने गांव के आस पास के भी गांवों में भी पैदल निकल कर महिलाओं और लड़कियों से उनकी परेशानी पूछती हैं। यही वजह है कि महिलाओं के लिए वो किसी ग्रेट लेडी का दर्जा रखती हैं।

Lady With Gun


दूर-दूर तक डरते हैं लोग
गांव महानन्दपुर की रहने वाली लेडी विद गन नाम की महिला को लोग सिर्फ इस इलाके में ही लोग नहीं जानते बल्कि शहर में भी इनका खूब नाम है। स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियों के लिए ये किसी राॅबिनहुड से कम नहीं है। लड़कियों का कहना है कि शहाना जैसी दबंग महिलाएं अगर देश में होता तो मनचलों के होश ठिकाने लग जाएंगे।

लड़कियों की हिफाजत करना ही मक़सद
शहाना की बन्दूक ही अब उनकी पहचान बन चुकी है। शहाना को न राजनीति की चाह है और नहीं वाहवाही की। उनकी जिन्दगी का सिर्फ एक ही मकसद है और वो है लड़कियों और महिलाओं की हिफाजत। यहीं वजह है उनके इलाके में लड़कियों बेखौफ होकर स्कूल आ और जा सकती है। वहीं मनचले भी लेडी विद गन के नाम से कांपते हैं। अगर शहाना जैसी महिलाएं समाज में आग निकलकर सामने आ जाएं तो शायद महिला अपराधों को कम किया जा सकता है।

देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो