scriptव्यापारियों को जीएसटी के बारे में बताएंगे भाजपाई | bjp leader will detail gst to traders | Patrika News

व्यापारियों को जीएसटी के बारे में बताएंगे भाजपाई

locationश्योपुरPublished: Jul 25, 2017 02:51:00 pm

Submitted by:

shyamendra parihar

भाजपा नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित

GST

GST

श्योपुर. भाजपा नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक सोमवार को पार्टी जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में श्योपुर विधानसभा के संगठन सहायक तूफान सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गर्ग और भाजपा जिला महामंत्री डॉ.गोपाल आचार्य विशेष रूप से मौजूद रहे।



 बैठक में नवीन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोडऩे के लिए सभी नगर संयोजक, वार्ड अध्यक्षों, पार्षद एवं पार्षद प्रत्याशी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं तय किया गया कि जीएसटी के संदर्भ में व्यापारियों के लिए कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी।



 बैठक में अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा की गई बैठक में नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश सिंहल, छीतरमल मीणा, महेश राठौर, दौलतराम माहौर, दीपक गुपता, मनोज गुप्ता, डॉ.रामप्रसाद वैष्णव, गजेंद्र वर्मा, कमलेश अग्रवाल, दीपक तिवारी, कृपाशंकर शर्मा, सुनीता पंवार सहित बड़ी संख्या में नगर मंडल पदाधिकारी मौजूद रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो