scriptपौने दो लाख लोगों ने किया सूर्य नमस्कार | 1.68 lakh people to greet the sun | Patrika News
शिवपुरी

पौने दो लाख लोगों ने किया सूर्य नमस्कार

जिले भर के स्कूल कॉलेजों में हुआ आयोजन

शिवपुरीJan 12, 2017 / 10:53 pm

Gaurav Sen

photo greet the sun

photo greet the sun

शिवपुरी।  युवा दिवस पर गुरुवार को जिले भर के सरकारी स्कूल और कॉलेजों में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान जिलेभर में 1 लाख 63 हजार 878 लोगों ने सूर्य नमस्कार किया। जिला मुख्यायल पर मुख्य आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 में किया गया। कार्यक्रम में शिवपुरी कलेक्टर ओमप्रकाश श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक सुनील पांडे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, एसडीएम रूपेश उपाध्याय, तहसीलदार नवनीत शर्मा, उप संचालक खेल एवं युवक कल्याण विभाग एमके धौलपुरी, शिक्षा विभाग के योजना अधिकारी यूएस गुप्ता, प्राचार्य एके रोहित, नपाध्यक्ष मुन्ना लाल कुशवाह प्रमुख रूप से शामिल हुए। मुख्य आयोजन में करीब 225 बच्चों ने सूर्य नमस्कार किया। सूर्य नमस्कार के दौरान मुख्यमंत्री के संदेश के बाद सभी अधिकारियों व बच्चों ने योग गुरू रघुवीर पाराशर के मार्गदर्शन में सूर्य नमस्कार व प्राणायाम किए। योग गुरू रघुवीर पाराशर के अनुसार सूर्य नमस्कार में प्रार्थना मुद्रा, हस्तोतान आसन, पाद हस्त आसन, अश्व संचालन आसन, पर्वत आसन, अष्टांग नमस्कार, भुजंग आसन, ये सात आसन लगाए जाते हैं। सूर्य नमस्कार से मनुष्य की बुद्धि तीव्र होती है, उसकी आयु दीर्घ होती है, उसका शारीरिक बल, वीर्य और चेहरे का तेज बढ़ता है।
विवेकानंद के जीवन चरित्र से युवा प्रेरणा लें
बैराड़. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में सूर्य नमस्कार का आयोजन हुआ। जिसमें उमावि, मावि तथा कन्या उमावि के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सभी छात्र-छात्राओं ने राकेश राठौर एवं मधुसूदन शर्मा के मार्गदर्शन में सूर्य नमस्कार, अलोम-विलोम किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ तुलाराम यादव ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विवेकानंद एक महान संत थे। उनके जीवन चरित्र से युवाओं को प्रेरणा लेना चाहिए। योग शारीरिक मानसिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है इसे नियमित ब्रह्म मुहूर्त मेंं करने से बल बुद्धि का विकास होता है। इस मौके पर देवेंद्र गुप्ता नायब तहसीलदार, उमेश गुप्ता, संकुल प्राचार्य अर्चना शर्मा, प्रधानाध्यापक डीआर जाटव, मुन्नालाल दुबे, रमेश वर्मा, अजय त्रिपाठी, कृष्ण यादव, योगेश शर्मा, अमर सिंह कुशवाहा, हेमंत शर्मा, रीना धाकड़, ममता धाकड़, ममता गुप्ता, रेनू गर्ग, अरविंद धाकड़, महेश गुप्ता, कैलाश नारायण पांडे, मौजूद रहे।


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो