scriptअधिकारियों के कंधे से चेयरमैंन ने लगाया निशाना, देखें वीडियो | Anti encroachment campaign became political fight news in hindi | Patrika News
सिद्धार्थनगर

अधिकारियों के कंधे से चेयरमैंन ने लगाया निशाना, देखें वीडियो

विवाद के बाद मैदान छोड़े अधिकारी, अतिक्रमण विरोधी अभियान में निकाली गयी चुनावी रंजिश

सिद्धार्थनगरJul 26, 2017 / 04:04 pm

ज्योति मिनी

Anti Encroachment Campaign

Anti Encroachment Campaign

सिद्धार्थनगर. शोहरतगढ़ क्षेत्र के गड़ाकुल ग्राम सभा से शुरू हुए अतिक्रमण विरोधी अभियान मंगवलार को नगर में पहुंचते ही चुनावी रंजिश का शिकार हो गया। नगर की गलियों से ना परिचित अधिकारियों के कंधे से चेयरमैंन ने जमकर निशाना लगाया। दायरे में रहने वालों को जिम्मेदारों ने परेशान करना शुरु किया तो गोलघर के व्यापारी विरोध पर उतर आए, विवाद बढ़ता देख तहसीलदार चलते बने। 








दरअसल, शोहरतगढ़ नगर क्षेत्र में अतिक्रमण विरोधी अभियान में चहेतो पर सहानुभूति और विरोधियों पर जमकर चुनावी रंजिश निकाली जाती है। नगर की गलियों से ना परिचित अधिकारियों के नेतृत्व में मंगलवार को निकले अभियान में चेयरमैन का चुनावी रंजिश निकालने के लिए दूतों ने जिधर इशारा किया ऊधर अभियान चल गया।



गोलघर क्षेत्र में चहेतों पर सहानुभूति और विरोधियों पर अभियान चला तो लोगों का आक्रोश सड़क पर आ गया और विवाद बढ़ता देख तहसीलदार चलते बने।




सब्जी विक्रेता अनवर की दुकान का टाटी तोड़ दिया गया तो जिले के नामी पत्रकारों में शुमार किशोर वर्मा से तहसीलदार की नोंक झोंक हो गयी। लोगों ने आरोप लगाया कि चेयरमैंन ने कुंए पर कब्जा जमा रखा है लेकिन अधिकारी दबाव में नहीं हटवा रहे हैं। नगर के भीतर कब्जे की बाढ़ है लेकिन उन्हें कुछ नहीं कहां जाता है। अभियान के नाम पर चुनावी रंजिश के शिकार लोगों ने विधायक चौधरी अमर सिंह से पीड़ा व्यक्त कर हस्तक्षेप की मांग किया है।



loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो