scriptमांगों को लेकर आशाओं ने सीएमओ कार्यालय पर किया प्रदर्शन | Asha workers protest at cmo office in siddharthnagar | Patrika News

मांगों को लेकर आशाओं ने सीएमओ कार्यालय पर किया प्रदर्शन

locationसिद्धार्थनगरPublished: Sep 23, 2016 04:40:00 pm

Submitted by:

आशाओं ने कहा कि वह पल्स पोलियो अभियान का बहिष्कार करेंगी

protest

protest

सिद्धार्थनगर. प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर प्रदर्शन कर रही आशाओं ने शुक्रवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। आशाओं ने कहा कि वह पल्स पोलियो अभियान का बहिष्कार करेंगी। आशाओं ने कहा कि पल्स पोलियो
अभियान के तहत मिलने वाला प्रोत्साहन राशि काफी कम है। इस राशि को बढ़ाकर कम से कम 200 रूपया किया जाना चाहिए। पल्स पोलियो अभियान कार्यक्रम के दौरान आशाओं को महज 75 रूपया दिया जाता है जो काफी कम है। इससे पहले नाराज अशाएं प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर प्रदर्शन कर रही थी।


सरकार द्वारा मांगों के सम्बंध में निर्णय नहीं लिए जाने के कारण सीएमओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। आशाओं ने कहा कि आशा व संगिनी को न्यूनतम वेतनमान 18000 रूपए प्रतिमाह का लाभ दिया जाना चाहिए। साथ ही रात में काम करने वाली आशाओं को दो लाख रूपए तक का मुफ्त बीमा किया जाना चाहिए। जिससे उनका तथा परिवार का भविष्य सुरक्षित हो सके। आशा संगीनियों को प्रशिक्षण प्रदान कर एएनएम के पद पर पदोन्नत्ति की जानी चाहिए।


संघ की अध्यक्ष सुशीला जायसवाल, विजय लक्ष्मी सिंह, पुष्पा सिंह, नीलम यादव, राजश्री, रानी सिंह आदि ने कहा कि कई बार आश्वासन के बाद भी सरकार ने अभी तक मांगों पर विचार नहीं किया गया। जिसके चलते आशाओं की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। आशाओं ने पल्स पोलियो अभियान का बहिष्कार करने का भी निर्णय लिया। धरने को अपना समर्थन देते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने आशाओं की मांगों को जायजा ठहराया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो