scriptयूपी कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर के आगमन को लेकर कांग्रेसियों ने शुरू की तैयारी  | congress workers preparing for raj babbar visit | Patrika News

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर के आगमन को लेकर कांग्रेसियों ने शुरू की तैयारी 

locationसिद्धार्थनगरPublished: Aug 23, 2016 08:40:00 pm

Submitted by:

Ashish Shukla

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 15000 से अधिक कार्यकर्ताओं की फौज 

congress

congress

सिद्धार्थनगर.  हाशिए पर पहुंच चुकी कांग्रेस पार्टी में जान फूंकने के लिए प्रांतीय अध्यक्ष राजबब्बर 27 अगस्त को सिद्धार्थनगर आ रह है। जिसको लेकर कांग्रेसी खासे उत्साहित है। इससे पहले ही राजब्बर सिद्धार्थनगर आ चुकें है तब व अपनी पार्टी जनमोर्चा के लिए यहां पर दो दिन तक रहे। अब कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष के रूप में वह दूसरी बार सिद्धार्थनगर आ रहे है। जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी के लोगों ने तैयारी शुरु कर दी है। मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर बैठक के दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष ईश्वर चन्द्र शुक्ल ने पदाधिकारियों को स्वागत का टिप्स दिया। 


जिले की कांग्रेस इकाई हाशिए पर होने के साथ ही गुटबाजी का शिकार है। जिसे दूर करना राजबब्बर के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी। पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक के दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष ईश्वर चन्द्र शुक्ला ने कहा कि जिले की सीमा में प्रवेश करने के साथ ही प्रांतीय अध्यक्ष का जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। स्वागत समरोह को यादगार बनाने के लिए पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई। उन्होंने बताया कि रूधौली, काजी रूधौली, बांसी तहसील चौराहा, सूपा राजा, ककरहीं, करौंदा मसिना होते हुए प्रांतीय अध्यक्ष का काफिला शाम के चार बजे जिला मुख्यालय पहुंचेगा। 


पूर्व संासद मोहम्मद मुकीम ने कहा कि पहली पर जिले में आ रहे प्रांतीय अध्यक्ष के स्वागत में पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपनी पूरी ताकत लगा देंगे। इसके लिए उन्होंने तहसील स्तरीय पदाधिकारियों को अभी से ही तैयारी पूरी करने की बात कही। जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी ने पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए कहा कि सभी को अपनी जिम्मदारियों का निर्वहन इमानदारी से करनी होगी। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 15000 से अधिक कार्यकर्ताओं की फौज खड़ी करने पर जोर दिया। 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो