scriptसोनिया गांधी को यूपी विधानसभा की सीटे तोहफे में देंगे कांग्रेसी | sonia gandhi 70th birth day celebration in siddharthnagar | Patrika News

सोनिया गांधी को यूपी विधानसभा की सीटे तोहफे में देंगे कांग्रेसी

locationसिद्धार्थनगरPublished: Dec 09, 2016 05:02:00 pm

Submitted by:

Ashish Shukla

सोनिया गांधी के जन्म दिन पर लिया संकल्प

sonia gandhi

sonia gandhi

सिद्धार्थनगर.  कांग्रेसियों ने शुक्रवार को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनियां गांधी का 70वां जन्म दिन मनाया। पार्टी कार्यालय पर आयोजित सादे समारोह में पार्टी के लोगों ने सोनिया गांधी के नाम का केक काटकर उनके लम्बी उम्र की कामना की। इसके अलावा बांसी पदाधिकारियों द्वारा सोनिया गांधी का जन्म दिन मनाया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने जन्म दिन के तोहफे के रूप में यूपी विस चुनाव में अधिक से अधिक सीट सौँपने का संकल्प लिया। पार्टी कार्यालय पर कांग्रेसियों ने जिला सचिव अकरम अली की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में उनके नाम का केक काटकर खुशी का इजहार किया। 

पदाधिकारियों ने उन्हें सशक्त महिला बताते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन देश के नाम कर दिया उन्हें कभी भी सत्ता की ललक नहीं रही। पूर्व विधायक अनिल सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी देश के लिए त्याग व बलिदान की प्रतिमूर्ति है। देश हित में उनके द्वारा लिए गए फैसले को भुलायाय नहीं जा सकता है। सभी लोगों को उनके विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है। कार्यक्रम को युवा नेता अतहर अलीम , देवेन्द्र कुमार उर्फ गुड्डू ने भी सम्बोधित किया। साथ ही कैलाश पंछी, प्रदीप ठकुराई, मोहरत राव आदि ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम के दौश्रान अभिनव पाण्डेय, अलीम अहमद, विजय शुक्ला, किरन शुक्ला, रमेश तिवारी, संदीप कुमार, राज कुमार, संदीप, मुकेश शुक्ला आदि मौजूद रहे। इसके अलावा बांसी में ब्लॉक अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव के आवास पर आयोजित सोनिया गांधी जन्म दिन समारोह के दौरान मंगेश दुबे ने कहा कि सोनिया गांधी ने सत्ता का सुख त्यागकर आज तक देश व जनहित के लिए संघर्ष कर रहीं है।

 जबकि आज के लोग सिर्फ सत्ता के लिए कुछ भी करने को तैयार है उन्हें देश व जनहित से कोई मतलब नहीं है। कार्यक्रम को डॉ.अखिलेश मिश्रा, कन्हैया मिश्रा ने भी सम्बोधित किया। पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्म दिन के तोहफे के रूप में हम सभी को यूपी विधान सभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटे उनकी झोली में डालना होगा। इसके लिए पदाधिकारियों ने संकल्प भी लिया। इस दौरान पवन कश्यप, मोहम्मद नजीर, सुनील, सत्यदेव राय, मोहित, हरीप्रसाद, प्रमोद पाण्डेय, बीरू श्रीवास्तव, गुड्डू, पुष्पा यादव, राम नयन यादव, संजीव, मारकण्डेय पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो