scriptसीधी से देवसर जा रही बस घाटी में पलटी, 3 की मौत, 40 यात्री घायल | Bus Fired in the valley, Three killed, 40 injured | Patrika News
सीधी

सीधी से देवसर जा रही बस घाटी में पलटी, 3 की मौत, 40 यात्री घायल

मध्य प्रदेश के सीधी- जड़कुर से देवसर जा रही एक तेज रफ्तार बस का ब्रेक फेल हो जाने के कारण अनियंत्रित होकर कोदौरा घाटी में पलट गई।

सीधीAug 24, 2016 / 04:25 pm

suresh mishra

sidhi news

sidhi news

सीधी। सीधी के जड़कुड़ से देवसर जा रही बस कैमोर पहाड़ के कोदौरा घाटी में अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना स्थल पर ही तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं तीन दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दस घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया। जहां दो की हालत अत्यंत गंभीर होने पर रीवा के लिए रेफर कर दिया गया। शेष घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिहावल व अमिलिया मे चल रहा है। यह घटना बुधवार की सुबह करीब 10 बजे की है। इस घटना मे बस चालक की लापरवाही बताई जा रही है।

ढ़लान में बंद कर चला रहा वाहन
बताया गया कि अंसारी बस ट्रेवल्स क्रमांक एमपी 17 पी 0634 हनुमना विकासखंड अंतर्गत जड़कुड़ गांव से चितरंगी जा रही थी। कैमोर पहाड़ मे ढ़लान होने के कारण बस चालक बस बंद कर वाहन को चला रहा था। जिससे बस तेज गति से चल रही थी। कोदौरा घाटी के पास मोड़ होने पर चालक के द्वारा ब्रेक लगाने का प्रयास किया गया किंतु ब्रेक फेल हो जाने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस मे क्षमता से ज्यादा यात्री सवार थे। बस के नीचे दबने से घटना स्थल पर ही तीन लोगो की मौत हो गई। जबकि तीन दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों मे ये शामिल
इस हादसे मे घटना स्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई है। जिसमे हनुमना थाना अंतर्गत वीरादेवी गांव निवासी राजेंद्र सिंह पिता अभयराज सिंह 50 वर्ष, जड़कुड़ गांव निवासी श्रीमान सिंह पिता अनंत लाल सिंह 22 वर्ष एवं एक मृतक की शिना त नहीं हो पाई है।

तीन दर्जन से ज्यादा यात्री घायल
घायलो मे एक ही घर के चार सदस्य बंदना गुप्ता पिता शिव चरण 18 वर्ष उसकी बहन साधना गुप्ता 17 वर्ष, पूनम गुप्ता 15 वर्ष एवं भाई संदीप गुप्ता सभी निवास जड़कुड़ शामिल हैं। इसके अलावा सत्य नारायण पटेल पिता चूड़ामणि 27 वर्ष कोतर कला, दिलीप सिंह पिता रामलाल 7 वर्ष ब्रह्मागढ़, महाबली सिह पिता हुब्बलाल सिंह 40 वर्ष पिपराही, हिंछराज सिंह पिता टिहुली 40 वर्ष पवई, शिवबहादुर साकेत पिता वंशधारी साकेत 38 वर्ष मढवा, सराजुद्दीन पिता हबीबउल्ला 25 वर्ष डिहुली, पुष्पा देवी पिता रामदेव सिंह 14 वर्ष महदेवा, सविता जायसवाल पति गिरीस कुमार 35 वर्ष दरवारी, बूटी शाहू पति मोतीलाल शाहू 45 वर्ष गोड़ाही, सो या जायसवाल पिता गिरीस 3 वर्ष दरवारी, सुकती शाहू पति छोटेलाल 40 वर्ष बीरादेवी, सुखवरिया पति दादूलाल गोंड़ 50 वर्ष पिपराही, कुसुम पति सोभनाथ सिंह 50 वर्ष पिपराही, कल्पना गुप्ता पिता अशोक गुप्ता 8 वर्ष झोखो, रामलखन पिता रामचरण सिंह 32 वर्ष तेलदह, लल्ली देवी पति राजनारायण सिंह 45 वर्ष बीरादेई, राजकली पति रामकरण गोंड़ 30 वर्ष बीरादेई, प्रेमवती पति बाबू सिंह 26 वर्ष बीरादेई, गंगावती पति गोपाल कोल 50 वर्ष गोदइला, कंचन पिता शिवबहादुर 3 वर्ष मनिगढ़ा, फूलकली पिता हिंछलाल यादव 20 वर्ष पोखरा, मुन्नी पति दीपक साकेत 25 वर्ष बीरादेई, कमलेश साकेत पिता सुरेश 18 वर्ष बीरादेई, सोहगिया पिता इंद्रपाल सिंह 35 वर्ष मनिगढ़ा, इतबरिया पति तीरथ साकेत 32 वर्ष देवगांव, चौरसिया पति रामायण सिंह 50 वर्ष मनिगढ़ा, फूलकली पति रामू सिंह 25 वर्ष जोगीवीर एवं रामवती यादव पति बैजनाथ यादव 30 वर्ष अमरपुर शामिल हैं।

नहीं मिला बेड, जमीन पर उपचार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिहावल मे घायलों को विस्तर भी नहीं नसीब हो पाया। जिसके कारण दर्जनो घायलों को जमीन पर लिटा कर उपचार किया गया।

घटना स्थल पर पहुंचा प्रशासन व जनप्रतिनिधि
घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी सहित जनप्रतिनिधि घटना स्थल पर पहुंचकर मरीजों को उपचार दिलाने मे मदत की गई। कलेक्टर अभय वर्मा, पुलिस अधीक्षक आबिद खांन सहित अन्य अमला एवं पूर्व मंत्री इंद्रजीत कुमार घटना स्थल पर पहुंचे। जेसीबी मगाकर वाहन को किनारे कर दबे मृतको के शव को बाहर निकाला गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो