scriptहर माह दो दर्जन ज्यादा लोग निगल रहे जहर! | Every month, more than two dozen people are swallowed poison | Patrika News

हर माह दो दर्जन ज्यादा लोग निगल रहे जहर!

locationसीधीPublished: Dec 04, 2016 12:38:00 pm

Submitted by:

suresh mishra

जिला चिकित्सालय में आने वाले जहर सेवन के मरीजों के
आकड़े के आधार पर औसतन दो दर्जन लोग हर माह आत्महत्या के लिए जहर निगल रहे
हैं। जिसमें ज्यादातर मामले में मौत को लोग आत्मसात कर रहे हैं।

sidhi news

sidhi news


सीधी।
जिले में लोग छोटी-छोटी बात को लेकर आत्महत्या के रास्ते पर लोग चल रहे हैं। जिसके लिए आसानी से मिलने वाले जहर को निगल रहे हैं। जिला चिकित्सालय में आने वाले जहर सेवन के मरीजों के आकड़े के आधार पर औसतन दो दर्जन लोग हर माह आत्महत्या के लिए जहर निगल रहे हैं। जिसमें ज्यादातर मामले में मौत को लोग आत्मसात कर रहे हैं।


इस वर्ष जनवरी से अक्टूबर माह तक 256 लोगों के द्वारा जहर का सेवन करने से उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जबकि, जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रो के आकड़े लिए जाए तो बीते दस मांह में दो सैकड़ा से ज्यादा लोगों के द्वारा जहर का सेवन किया गया है। आत्महत्या के लिए दूसरे उपाय की जगह जहर सेवन का रास्ता ज्यादा अपनाया जा रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो