scriptमहीनों बाद मिला संजय टाइगर रिजर्व को हाथी | Sidhi : Sanjay tiger reserve gets elephant | Patrika News

महीनों बाद मिला संजय टाइगर रिजर्व को हाथी

locationसीधीPublished: Apr 14, 2015 02:05:00 am

संजय टाइगर रिजर्व में इरा हाथी की आकस्मिक मौत के बाद हाथी की कमी से जूझ रहे टाइगर रिजर्व की कमी पूरी हो गई है।

Elephants in raigarh

20 elephants reached in Junwani

सीधी
संजय टाइगर रिजर्व में इरा हाथी की आकस्मिक मौत के बाद हाथी की कमी से जूझ रहे टाइगर रिजर्व की कमी पूरी हो गई है। विगत दिनों कान्हा राष्ट्रीय उद्यान से एक हाथी भेज दिया गया। अब राष्ट्रीय उद्यान में हाथी की कमी पूर्ण हो गई है। अब क्षेत्र में भ्रमण के लिए एवं बाघों की निगरानी की समस्या से निदान मिल जाएगा।

उल्लेखनीय है कि संजय टाइगर रिजर्व के दुबरी अभयारण्य क्षेत्र में बाघों की निगरानी के लिए दो हाथी थे, जिसमे एक हांथी इरा की जनवरी माह में मौत हो गई थी। हाथी की मौत के बाद टाइगर रिजर्व क्षेत्र का भ्रमण एवं बाघों की निगरानी में अमले को काफी दिक्कतें आ रही थी। समस्या को मद्देनजर रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को लगातार पत्राचार कर हाथी की मांग की जा रही थी। विभागीय मांग पर विगत दिन टाइगर रिजर्व को कान्हा राष्ट्रीय उद्यान से हाथी उपलब्ध करा दिया गया है।

समस्या का हुआ निराकरण

इरा हाथी की मौत के बाद बाघों की निगरानी में काफी दिक्कत हो रही थी। लगातार मांग के बाद विगत दिवस कान्हा राष्ट्रीय उद्यान से एक हाथी उपलब्ध करा दिया गया है। अब हमारे पास दो हाथी हो गए हैं।
के रमन, सीसीएफ संजय टाइगर रिजर्व
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो