scriptचलते रहे लोग, बढ़ता रहा कारवां | Prvn major irrigation project, State Congress vice-president Pramod Jain Bhaya | Patrika News

चलते रहे लोग, बढ़ता रहा कारवां

locationजयपुरPublished: Dec 12, 2015 08:50:00 pm

Submitted by:

shailendra tiwari

परवन वृहद् सिंचाई परियोजना का काम शुरू कराने की मांग को लेकर शनिवार को
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जैन भाया की अगुवाई में बारां से
बामला तक पदयात्रा की गई। एक दिवसीय इस पदयात्रा का आगाज सुबह बारां के
श्रीराम स्टेडियम से हुआ।

परवन वृहद् सिंचाई परियोजना का काम शुरू कराने की मांग को लेकर शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जैन भाया की अगुवाई में बारां से बामला तक पदयात्रा की गई। एक दिवसीय इस पदयात्रा का आगाज सुबह बारां के श्रीराम स्टेडियम से हुआ।

शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई पदयात्रा विभिन्न गांवों से गुजरी। मार्ग में कई जगह ग्रामीणों ने स्वागत किया तो कांग्रेस कार्यकर्ता भी हाथों में तख्तियां लिए परवन की मंजूरी के नारे लगाते रहे। पदयात्रा जिन गांवों से होकर गुजरी, लोग शामिल होते रहे, कारवां बढ़ता गया।

परियोजना को अटकाया गया
मंडोला में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष भाया ने कहा कि स्वीकृति के बाद ही परवन सिंचाई परियोजना के तहत काम का शिलान्यास कांग्रेस शासन में कराया गया था, लोगों से जो वादा किया गया था उस पर खरा उतरने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई।

अब सरकार बदलने के बाद मौजूदा सरकार के द्वारा पूर्व शासन में स्वीकृति प्रक्रियाओं को ठंडे बस्ते में डाल परियोजना को अटका दिया गया। भाया ने कहा कि परवन को लेकर भाजपा के नेता लोगों को गुमराह कर रहे हैं। यदि भाजपा नेता सच बोल रहे हैं तो वे बारां में खुले मंच पर उनसे बहस करें, कौन सही है और कौन गलत, पता चल जाएगा। उन्होंने कहा कि परवन की मंजूरी होने तक वे चुप नहीं बैठेंगे, लड़ाई जारी रहेगी।

साधा निशाना, लगाया आरोप
प्रदेश उपाध्यक्ष ने गांवों में आयोजित सभाओं में परवन परियोजना को अटकाने का आरोप लगाते हुए सरकार व भाजपा जनप्रतिनिधियों पर जिले की उपेक्षा का आरोप भी लगाया।

उन्होंने कहा कि यहां से मुख्यमंत्री व उनके पुत्र सांसद होने के बावजूद जिले का विकास नहीं हुआ। सांसद ने चुनावों के समय परवन परियोजना का काम शुरू कराने का वादा किया था, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हुआ।

ये भी रहे साथ
पूर्व विधायक पानाचन्द मेघवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष निजामुद्दीन खान, जिला महामंत्री कैलाश जैन, पूर्व जिला प्रमुख रामचरण मीणा, मंडी समिति अध्यक्ष प्रदीप काबरा, युवा कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष धर्मराज मेहरा, अटरू प्रधान अजय सिंह भी साथ रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो