scriptद्वारचार के बाद दुल्हन ने लौटाई बारात | Singrauli : After the Dwarchar bride returned procession | Patrika News

द्वारचार के बाद दुल्हन ने लौटाई बारात

locationसिंगरौलीPublished: May 03, 2015 03:58:00 pm

माड़ा थाना क्षेत्र के राजमिलान गांव की घटना, नशे में था दूल्हा, जानकारी
लगते ही शादी से इनकार, वरपक्ष को देने पड़े दहेज समेत अन्य खर्चे के रूप
में पांच लाख

raipur child marriage

raipur child marriage

सिंगरौली
मंच पर वर-बधु और उसकी सहेलियां। पूरी तैयारी थी। वरमाला पडऩे ही वाला था कि दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। पहले तो सब सन्न रह गए, लेकिन असलियत पता चलते ही दुल्हन की हिम्मत को सराहा। हालांकि, वर पक्ष के लोग काफी मान-मनौव्वल करते रहे, लेकिन दुल्हन अपने निर्णय पर अडिग रही। अंतत: दहेज समेत अन्य खर्चे के रूप में पांच लाख रुपए देकर बारात वापस लौट गई।

घटना सिंगरौली जिले के राजमिलान गांव की है। यहां शुक्रवार की रात विंध्यनगर थाना क्षेत्र के नवजीवन विहार सेक्टर नं. 3 के पप्पू पिता रामभरोसे शाह की बारात आई थी। रात 11:30 बजे लड़के वाले धूमधाम से बारात लेकर द्वारचार के लिए पहुंचे। वरमाला की तैयारी थी। मंच पर दुल्हन सहेलियों के साथ पहुंच गई, लेकिन दूल्हा जैसे ही कुर्सी से उठा, लडख़ड़ाकर गिर पड़ा। साथियों ने उठाया और संभालकर मंच तक ले गए, लेकिन उसके नशे में होने का आभास होते ही दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। उसने सहेलियों को वरमाला पकड़ाया और मंच से उतरकर भाग आई।

वाहनों में तोडफ़ोड़

शादी से इंकार करते ही वर व वधू पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। विवाद शुरू हो गया। कुछ लोगों ने वाहनों में तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। मामला पुलिस के पास पहुंचा। मौके पर पहुंचे माड़ा थाना प्रभारी अखिलेश अग्निहोत्री ने समझाइश देकर दोनों पक्षों को शांत कराते हुए वर-बधु व परिजनों के बयान दर्ज किए।

5.50 लाख रुपए देकर वापस

घटना के बाद पहले तो पुलिस की मौजूदगी में समझौते का प्रयास चलता रहा, लेकिन दुल्हन मानने का तैयार रहीं थी। परिजन भी उसके साथ थे। वे वर पक्ष के लोगों से दहेज व अन्य खर्च की मांग करने लगे। काफी जोर अजमाइश के बाद जब बात नहीं बनी तो वर पक्ष के लोगों ने बधु पक्ष को 5.50 लाख रुपए देकर वापस हो गए।

दुल्हन 12वीं पास, दूल्हा आठवीं
सूत्रों के मुताबिक, विवाद की वजह सिर्फ शराब खोरी नहीं, बल्कि शैक्षणिक स्तर को लेकर की गई अनदेखी भी इसका कारण माना जा रहा है। बताया गया कि दुल्हन 12वीं पास थी जबकि दूल्हा 8वीं तक पढ़ा है।






loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो