scriptन आंख झुका के बात करेंगे, न हम आंख दिखाएंगे: पीएम मोदी | pm narendra modi address indian community in singapore | Patrika News

न आंख झुका के बात करेंगे, न हम आंख दिखाएंगे: पीएम मोदी

Published: Nov 24, 2015 07:17:00 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सिंगापुर में भारतीयों को संबोधित करते हुए कि ना आंख झुका के बात करेंगे और ना ही आंख दिखाएंगे हम दुनिया से आंख मिलाकर बात करेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे बताया गया कि लिटिल इंडिया ने इस बार दिवाली की रोशनी को इस हफ्ते के लिए बढ़ा दिया। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सिंगापुर में भारतीयों को संबोधित करते हुए कि ना आंख झुका के बात करेंगे और ना ही आंख दिखाएंगे हम दुनिया से आंख मिलाकर बात करेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे बताया गया कि लिटिल इंडिया ने इस बार दिवाली की रोशनी को इस हफ्ते के लिए बढ़ा दिया। 

इसके लिए सभी सिंगापुरवासियों को ह्दय से आभार व्यक्त करता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि कोई देश न सरकार से बनते हैं, न ही सरकार से बढ़ते हैं, देश बनते हैं जन-जन की इच्छाशक्ति की तपस्या से।

उन्होंने कहा कि भारत सवा सौ करोड़ लोगों का देश है लेकिन फिर भी हमें सिंगापुर से बहुत कुछ सीखना है। वसुधैव कुटुंबकम यानी पूरी दुनिया एक परिवार है और भारतीयों ने इस मंत्र को सच कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि भारत जब सोने की चिडिय़ा था तब भी किसी को भी आंख खटकता नहीं था और हम हमारे बुरे दिन आए, तब भी किसी ने हमें अपमानित नहीं किया था। 

उन्होंने कहा कि आज 18 महीने के बाद मेरे प्यारे देश वासियो हमने जो वादा किया था वो निभाया है। सवा सौ करोड़ लोगों के देश की ताकत क्या है, ये दुनिया के देश न सिर्फ मानने लगे हैं बल्कि अनुभव भी करने लगे है। उन्होंने कहा कि अब दुनिया को भारत केवल एक बड़ा बाजार नजर नहीं आता, उनको लगता है कि भारत से साझेदारी कर ली जाए। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि एक वक्त था, जब या तो डॉलर था या पाउंड, पहली बार हम रुपयेे के रूप में दुनिया में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसा इसलिए संभव हुआ क्योंकि अब पूरी दुनिया में भारत के प्रति विश्वास है। पहली बार लंदन स्टॉक एक्सचेंज में हम रुपया बांड ला रहे हैं। दुनिया के किसी भी हिस्से से कोई भी व्यक्ति उसमें निवेश कर सकता है। 

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में जो बेस्ट है वो हिन्दुस्तान में होना चाहिए, नौजवानों के हाथों में हुनर होगा तभी देश बदलेगा। दुनिया में जो बेस्ट हैं वो हिन्दुस्तान में होने चाहिए, और जो हमारे बेस्ट हैं वो दुनिया के बेस्ट में शुमार होने चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश की बड़ी आबादी के समाने बिजली संकट है। लोगों के पास मोबाइल फोन लेकिन चार्ज करने के लिए बिजली नहीं। हम चाहते है कि 2022 तक सभी भारतीयों को 24 घंटे बिजली उपलब्द कराना चाहते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो