scriptभाजपा शासन में ही महिलाओं को सम्मान मिल सकता है | BJP state women president Swati Singh visits sitapur | Patrika News

भाजपा शासन में ही महिलाओं को सम्मान मिल सकता है

locationसीतापुरPublished: Dec 07, 2016 06:45:00 pm

Submitted by:

Dikshant Sharma

स्वाति सिंह के नेतृत्व में महिलाओं ने अपने सम्मान के लिए लड़ना सीखा

swati singh

swati singh

सीतापुर। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा स्वाति सिंह और क्षेत्रीय संयोजक अलका मिश्रा का आज सीतापुर पहुंची। यहां नैपालापुर चैराहे पर जिलाध्यक्ष इन्दु सिंह चौहान ने इनका स्वागत भी किया। दरअसल स्वाति सिंह इस दौरान सम्मेलनों ने एक्टिव दिख रही हैं। वो सीधे तौर पर बसपा सुप्रीमो मायावती को सामान्य सीट पर चुनाव लड़ने की चुनौती दे चुकी हैं। वह सीतापुर में नैपालापुर चौराहे पर रुकीं जब वो पडोसी जनपद लखीमपुर में एक महिला सम्मलेन को संबोधित करने जा रही थीं।

http://img.patrika.com/upload/images/2016/12/07/bjpsitapur-1481116106.jpg


सीतापुर महिला मोर्चा अध्यक्ष इन्दु सिंह चैहान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्षा स्वाति सिंह के नेतृत्व में महिलाओं ने अपने सम्मान के प्रति लड़ना सीख लिया है। भाजपा शासन में ही महिलाओं को सम्मान मिल सकता है। इस मौके पर सुधारानी तोमर, सरिता सिंह, वीणा आर्या, रागनी तिवारी, उर्मिला सिंह, जया सिंह सहित अन्य महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो