scriptमठाधीश के घर से चार लाख की डकैती | Abbot's house four million robbery | Patrika News

मठाधीश के घर से चार लाख की डकैती

locationसिवानPublished: Apr 13, 2015 10:10:00 am

क्षेत्र में एक मठ के मठाधीश के घर चोरों ने धावा बोलकर चार लाख का माल साफ कर दिया। चोर उनके घर से करीब 55 हजार रुपए

robbed

robbed

सिवान। क्षेत्र में एक मठ के मठाधीश के घर चोरों ने धावा बोलकर चार लाख का माल साफ कर दिया। चोर उनके घर से करीब 55 हजार रुपए नकद भी ले गए।

गुठनी थाना क्षेत्र के ममउर गांव में ममउर मठ के मठाधीश शिवेश्वर महादेव भारती के घर में शुक्रवार की रात छत के ऊपर से चार पांच की संख्या में डकैत आए। कमरे का दरवाजा तोड़कर घर में रखे बक्से को ले जा रहे थे। इसमें रखे नगदी समेत आभूषण को चुरा लिया। इसी दौरान बक्सा के गिरने की आवाज के बाद शिवेश्वर महादेव उठे तो एक डकैत द्वारा बक्सा ले जाते हुए देखा। 

विरोध करने पर डकैत ने पिटाई करनी शुरू कर दी। मारपीट के दौरान अन्य डकैत आसानी से भाग गये। परिजनों द्वारा शोर-शराबे के बाद ग्रामीण आये तो एक डकैत को पकड़ लिया। इस बीच पुलिस भी आ गई और एक डकैत को थाने ले आई। उससे पूछताछ के बाद चार अन्य साथियों की तलाश में पुलिस जुट गई है। 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो