scriptसपा के जिलाध्यक्ष पर फायरिंग, गंभीर घायल | firing on district samajwadi party president, critically injured | Patrika News

सपा के जिलाध्यक्ष पर फायरिंग, गंभीर घायल

locationसिवानPublished: Oct 24, 2016 01:17:00 pm

अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है।

Man shot

Man shot

सीवान। शहर के सिसवन ढाला के पास रविवार की रात अपराधियों ने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रबिबुर रहमान उर्फ राजू को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए, घायल अवस्था में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार रविवार की रात वह बाइक से लक्ष्मीपुर स्थित अपने घर जा रहा था। तभी एक ही बाइक पर सवार तीन
अपराधियों ने उसे गोली मार दी। घायल जिलाध्यक्ष शहर के महादेवा में संचालित ब्रिलिएंट कोचिंग का संचालक भी है। वह पिछले विधानसभा चुनाव में सपा के टिकट पर बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ा था।

बता दें कि वह अब तक चार शादियां भी कर चुका है। वही जमीन के कारोबार से भी जुड़ा है। इसके अलावा बाइक चोरी के एक मामले में वह जेल भी जा चूका है। टाउन थाने की पुलिस विभिन्न विंदुओं को ध्यान में रख जांच कर रही है। हालांकि अभी तक घटना के कारण का पूरी तरह खुलासा नहीं हुआ है।

टाउन थाने के इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो