scriptइतिहास बनते जा रहे सावन के झूले, कभी नई नवेली दुल्हन को रहता था इंतेजार | Sawan Ke Jhoole Missing in This Monsoon | Patrika News

इतिहास बनते जा रहे सावन के झूले, कभी नई नवेली दुल्हन को रहता था इंतेजार

locationसोनभद्रPublished: Jul 12, 2017 10:47:00 pm

अब कम दिखाई देते हैं सावन के झूले, पुराने दिनों में सावन के झूले का रहता था इन्तेजार।

Sawan Ke Jhoole 4

Sawan Ke Jhoole 4

सोनभद्र. फिर आ गयी वर्षा ऋतु की रिमझिम बारिश, सावन के महीने की फुहार। समय बदलने के साथ प्राणियों की व्यस्तता बढ़ने लगी है। आज का मानव इस कदर व्यस्त हो गया है कि पर्व, त्योहारों की कद्र देखने को नही मिलती। एक समय होता था जब सावन माह के आरंभ होते ही घर के आंगन में लगे पेड़ पर झूले पड़ जाते थे और महिलाएं गीतों के साथ उसका आनंद उठाती थीं। आज लोगों को पेड़ों से दूरियां बढ़ गई। समय के साथ पेड़ गायब होते गए और कच्चे खपरैल के मकान के स्थान पर पक्के मकान के बनने से आंगन का अस्तित्व लगभग समाप्त हो गया। ऐसे में सावन के झूले भी इतिहास बनकर हमारी परंपरा से गायब हो रहे हैं।


Sawan Ke Jhoole 3
सावन के झूले (फाइल चित्र)


अब सावन माह में झूले कुछ जगहों पर ही दिखाई देते हैं। जन्माष्टमी के पर्व पर मंदिरों में सावन की एकादशी के दिन भगवान को झूला झुलाने की परंपरा अभी निभाई जा रही है। पुराने दिनों गांवों में महिलाओं की टोली रस्सियों की सहायता से पेड़ों की डालियों में झूला डालकर दिनभर झूलती थी। शाम ढलने पर महिलाओं की टोलियां पारंपरिक सावनी गीत गाते हुये अपने घरों को जाती थीं।


Sawan Ke Jhoole 2
सावन के झूले (फाइल चित्र)


नव बिवाहित युवतियों को शादी के बाद सावन मास का इन्तजार रहता था वहीँ तीज त्योहारों के आगमन से नव नवेली दुल्हन स्वयं को यौवन की पूर्णता एवं अपने सखियों संघ मिल बैठ अपने बीते पलों से रु बरु होती थी। सावन माह के त्योहार के नजदीक आते ही बहन बेटियां ससुराल से मायके बुला ली जाती थी और वह आम के बगीचों में झूला डाल कर झूलतीं थीं। झुंड के रुप में दर्जनों महिलायें इकट्ठा होकर सावन के गीत गाया करतीं थीं। सावन के दिनों की ऐसी मनमोहक पल तथा गांव-गांव नजर आने वाले झूले अब लगभग विलुप्त से होते जा रहे हैं। 


Sawan Ke Jhoole 1
सावन के झूले (फाइल चित्र)


पहले जमाने में सावन के झूले का बड़ा महत्व था। सावन आने से पहले ही झूले की तैयारियां शुरु हो जाती थीं। लेकिन आज बगीचों का अस्थित्व समाप्त होने लगी है।वृक्षों के अभाव में बगीचे बीरान से लगने लगे है वजह न तो कोई झूला झूलने की बात और न तो इन पेड़ों पर बैठने वाले मोर, पपीहे या कोयल की मधुर जी को झकझोर दे वालीआवाज ही सुनने को मिलती है।


मुख्य फोटो- प्रतीकात्मक
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो