scriptबिहार: पढ़ने के लिए घर से भागी बुआ-भतीजी | Bihar: two girls left home for study | Patrika News

बिहार: पढ़ने के लिए घर से भागी बुआ-भतीजी

Published: May 29, 2015 07:57:00 am

आगे पढ़ाई करने की चाह ने सीतामढ़ी नाथनगर की दो कराटे विजेता लड़कियों को घर छोड़ने पर मजबूर कर दिया

education

education

पटना। दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है। बिहार की बेटियों ने यह साबित भी करके दिखा दिया कि वे पढ़ाई के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं। आगे पढ़ाई करने की चाह ने सीतामढ़ी नाथनगर की दो कराटे विजेता लड़कियों को घर छोड़ने पर मजबूर कर दिया।

दोनों के परिवारवाले आगे पढ़ाने को राजी नहीं हुए, तो दोनों घर से भागकर पटना आ गईं। रूबी (14) और अमृता (15) दोनों रिश्ते में बुआ और भतीजी हैं। इनके हाथों में महिला समाख्या द्वारा दिया गया कराटे का प्रमाण-पत्र था। दोनों भटकते-भटकते बांकीपुर हाईस्कूल स्थित रेनबो होम पहुंचीं। उन्हें कोई रास्ता नहीं दिखा तो यह फैसला किया।

उन्होंने बताया कि जब भी वे परिवारवालों को पढ़ने के बारे में कहती तो उन्हें मना कर दिया जाता और मारा-पीटा जाता। उन्हें घर से भागने के अलावा और कोई रास्ता नजर नहीं आया। वे दोनों अब वापिस घर नहीं जाना चाहती।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो