script‘हाफ गर्लफ्रेंड’ को लेकर चेतन पर 1 करोड़ की मानहानि का मुकदमा दर्ज | Chetan Bhagat slapped with Rs.1 cr defamation suit | Patrika News

‘हाफ गर्लफ्रेंड’ को लेकर चेतन पर 1 करोड़ की मानहानि का मुकदमा दर्ज

Published: Apr 24, 2015 07:45:00 pm

युवराज चंद्र विजय सिंह ने चेतन भगत की “हाफ गर्लफ्रेंड” को लेकर 1 करोड़ रूपए की मानहानि का केस दर्ज करवाया है

Chetan bhagat

Chetan bhagat

पटना। मशहूर लेख्खक चेतन भगत अपनी नई किताब “हाफ गर्लफ्रेंड” को लेकर चर्चा में है। बिहार के पूर्व प्रिंसली स्टेट डुमरांव राजघराने के युवराज चंद्र विजय सिंह ने चेतन भगत की “हाफ गर्लफ्रेंड” में उनके बारे में लिखे गए अपमानजनक संदर्भ को लेकर 1 करोड़ रूपए की मानहानि का केस दर्ज करवाया है।

चेतन के खिलाफ यह केस नई दिल्ली हाई कोर्ट में दर्ज किया गया है। इसमें चेतन और उनकी पुस्तक “हाफ गर्लफ्रेंड” के प्रकाशक रूपा पब्लिकेशन को आगामी एक मई को कोर्ट के समक्ष स्वयं या अपने वकील के जरिए पेश होने को कहा गया है। सिंह ने बताया कि उनके परिवार के बारे में इस किताब में लिखी गई अपमानजनक बातों से उनके परिवार की बदनामी हुई है उसकी भरपाई नहीं हो सकती इसलिए हमने मानहानि के तौर पर 1 करोड़ रूपए निर्घारित की है। उन्होंने कहा, इस किताब में कारण उनके अपमान का विरोध डुमरांव की जनता ने भी किया है।

महाराज देश की प्रथम दो लोकसभा में के सदस्य भी रहे
डुमरावं राजघराना के युवराज ने कहा कि उन्होंने अदालत से यह भी आग्रह किया है कि एक आयुक्त या विशेष अधिकारी के जरिए उक्त पुस्तक की कितनी प्रतियां बेची गई हैं और उसे भारत और विदेशों में उसकी बिक्री को बढ़ावा देने के लिए कितनी राशि खर्च की गई है की जांच कराई जाए। डुमरांव राजघराना के युवराज चंद्र विजय सिंह (67) महाराजा कमल बहादुर सिंह (89) के बड़े पुत्र हैं। महाराज देश की प्रथम दो लोकसभा के सदस्य भी रहे। युवराज ने बताया कि उनका परिवार इस मामले में नई दिल्ली के वकील गौरव घोष की सेवा ले रहा है। उन्होंने बताया कि मानहानि के मुकदमे की भनक लगने पर भगत ने चतुराई के साथ “हाफ गर्लफ्रेंड” के हिंदी संस्करण में डुमरांव का नाम बदलकर सिमरांव कर दिया है।

“हाफ गर्लफ्रेंड” में एक शहरी लड़की की प्रेमकथा
“हाफ गर्लफ्रेंड” एक गांव के लड़के, जिसे युवराज या डुमरांव राजघराना के उत्तराधिकारी के तौर पर पेश किया गया है, और एक शहरी लड़की की प्रेमकथा है। अपने परिवाद पत्र में सिंह ने अदालत को बताया है कि “हाफ गर्लफ्रेंड” पुस्तक में हमें जुआरी और शराबी के रूप में रेखांकित किया गया है जो हमारा अपमान है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो