script“घर पर टीवी नहीं रखते थे और साढ़े चार घंटे सोते थे कलाम” | Didn't keep tv at home, kalam used to sleep for 4 and half hours | Patrika News

“घर पर टीवी नहीं रखते थे और साढ़े चार घंटे सोते थे कलाम”

Published: Jul 28, 2015 11:03:00 am

24 साल तक उनके निजी सचिव रहे हैरी शेरिडन ने उनके बारे में यह खुलासा किया है

kalam veena

kalam veena

नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम घर पर टीवी नहीं रखते थे। 24 साल तक उनके निजी सचिव रहे हैरी शेरिडन ने उनके बारे में यह खुलासा किया है। शेरिडन को विश्वास नहीं हो पा रहा है कि कलाम अब इस दुनिया में नहीं रहे।

शेरिडन ने बताया कि, सर सोमवार दोपहर को साढ़े 12 बजे के लगभग घर से रवाना हुए और वे मंगलवार शाम तक वापिस आने वाले थे। जब वे दिल्ली से रवाना हुए उनकी तबीयत बिल्कुल ठीक थी। शाम सात बजे के लगभग मेरे पास हमारे स्टाफ के एक व्यक्ति का फोन आया। उसने बताया कि आईआईएम शिलॉन्ग में भाषण के दौरान सर बेहोश हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। कुछ मिनट बाद मेरे पास दुबारा फोन आया औ बताया कि सेना के डॉक्टर आए और उन्होंने कलाम को मृत घोषित कर दिया है।



शेरिडन ने बताया कि कलाम ने घर पर कभी टीवी नहीं रखा और सुबह साढ़े छह से सात बजे के बीच अपने दिन की शुरूआत करते थे, वे रात को दो बजे तक जागते थे। वे रेडियो सुना करते थे और अधिकतर बार ऑल इंडिया रेडियो सुनते थे। वे अपने मेल रोजाना खुद चैक करते थे। उनका पर्सनल फिजीशियन रोजाना चैकअप के लिए आता था लेकिन उन्होंने कभी किसी अंग को लेकर शिकायत नहीं की।


शेरिडन कहते हैं कि कलाम सर सभी तरह से एक बहुत अच्छे इंसान थे। देश को उन जैसे बहुत सारे लीडर्स की जरूरत है। गौरतलब है कि पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का सोमवार को 84 साल की उम्र में निधन हो गया था। वे अग्नि मिसाइल के जनक थे और इसके चलते मिसाइलमैन के नाम से भी मशहूर थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो