scriptदुल्हे को प्रेमिका ने मारे थप्पड़, दुल्हन ने छोटे भाई से की शादी | Grooms Girlfriend interrupted marriage, bride weds to younger brother | Patrika News
खास खबर

दुल्हे को प्रेमिका ने मारे थप्पड़, दुल्हन ने छोटे भाई से की शादी

दुल्हे के लिए शादी की खुशियां क्षणभर में काफूर हो गई और उसके पुराने अफेयर ने पानी फेर दिया

Apr 21, 2015 / 10:03 am

शक्ति सिंह

marriage

marriage

देहरादून। उत्तराखंड में शादी के मौके पर अनोखा घटना सामने आई। दुल्हे के लिए शादी की खुशियां क्षणभर में काफूर हो गई और उसके पुराने अफेयर ने सारी तैयारियों पर पानी फेर दिया। हरिद्वार के लसकर के आवदीपुरहल गांव में जैसे ही दुल्हा और दुल्हन आपस में माला पहनाने वाले थे और शादी के वचन कहने वाले थे, दुल्हे की “गर्लफ्रैंड” वहां आ पहुंची। उसने आते ही दुल्हे को थप्पड़ मारने शुरू कर कर दिए, इस पर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।

शादी में आए मेहमानों ने उसे दूर किया। इसके बाद उसने कहाकि वह दुल्हे के साथ कई सालों से रिश्ते में है और कोर्ट मैरिज भी कर रखी है। उसने चेताया कि यदि उसने दूसरी महिला से शादी की तो वह उसे गिरफ्तार करा देगी। दुल्हे के परिवार वालों ने महिला को समझाने का प्रयास किया और इसके बाद वह वापिस चली गई। लेकिन इसके बाद तो दुल्हे के लिए स्थिति और खराब हो गई। दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया और कहाकि वह ऎसे व्यक्ति को पति के रूप में नहीं चाहती जो महिलाओं का इस तरह अपमान करता हो।

दुल्हन के परिवार वालों ने भी उसका समर्थन किया और दुल्हे और उसके परिवार को वापिस जाने को कहा। इसके बाद मामला पंचायत में गया। दुल्हे के परिवार ने पंचायत से प्रार्थना करते हुए कहाकि उन्हें उपाय बताए जिससे उनकी और बेइज्जती ना हो। इस पर पंचायत ने कहाकि दुल्हन दुल्हे के छोटे भाई से शादी करने पर विचार करें। इस पर दोनों परिवार राजी हो गए और रविवार देर रात को यह शादी हो गई।

Home / Special / दुल्हे को प्रेमिका ने मारे थप्पड़, दुल्हन ने छोटे भाई से की शादी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो