scriptहैप्पी बर्थडे- लेखक रस्किन बॉन्ड का जन्म दिन आज  | Happy Birthday Ruskin Bond | Patrika News
खास खबर

हैप्पी बर्थडे- लेखक रस्किन बॉन्ड का जन्म दिन आज 

रस्किन बॉन्ड अंग्रेजी भाषा के बेहतरीन लेखक हैं। उनके पिता रॉयल ऎयर फॉर्स में थे।
उनका एक … 

May 18, 2015 / 03:31 pm

सुधा वर्मा

Ruskin Bond

Ruskin Bond

रस्किन बॉन्ड अंग्रेजी भाषा के बेहतरीन लेखक हैं। उनके पिता रॉयल ऎयर फॉर्स में थे। उनका एक भाई और एक बहन है। उनका जन्म 19 मई 1934 में कसौली हिमाचल में हुआ था। उनका बचपन जामनगर, शिमला और देहरादून में बीता। वे छोटे ही थे जब उनके माता पिता का तलाक हो गया। उनकी मां ने एक हिन्दू से शादी कर ली।

रस्किन बॉन्ड ने अपनी पढ़ाई शिमला के बिशप कॉटन स्कूल से पूरी की। इसके बाद वे लंदन चले गये। लेकिन वे भारत को भूल नहीं पाये और वापस यहीं आ कर बस गये। इस समय वे मसूरी के पास, लैंडोर में अपने गोद लिये परिवार के साथ रहते हैं।

रस्किन बॉन्ड का बचपन पुस्तकों के बीच बीता। शायद इसी ने उनके मन में पुस्तक प्रेम जगाया जिसने उन्हें लेखक बनने के लिये प्रेरित किया। उन्होंने 17 साल की उम्र में पहली कहानी रूम ऑन द रूफ लिखी।
इसके लिये उन्हें 1957 में जॉन रेहस पुरूस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरूस्कार 35 साल से कम उम्र के कॉमनवेल्थ को इंग्लैंड में प्रकाशित अंग्रेजी लेखन के लिये दिया जाता है।

उन्हें साहित्य अकादमी के द्वारा 1992 में अंग्रेजी लेखन के लिये उनकी लघु कहानियों के संकलन पर साहित्य अकादमी पुरूस्कार भी मिल चुका है। 1999 में बाल साहित्य में योगदान के लिये वे पk श्री से सम्मानित किये गये हैं।

रस्किन बॉन्ड की कई कहानियों पर फिल्में बन चुकी हैं। शशी कपूर की फिल्म जनून 1857 की स्वतंत्रता की लड़ाई की घटना पर है। यह उनकी कहानी ए फलाइट ऑफ पिजन पर आधारित है। फिल्म द ब्लू अमरैला भी उनकी इसी नाम की कहानी पर बनी है। प्रियंका चोपड़ा के द्वारा अभिनीत फिल्म सात खून माफ उनकी लघु कथा पर बनायी गयी है। 

Home / Special / हैप्पी बर्थडे- लेखक रस्किन बॉन्ड का जन्म दिन आज 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो