scriptDeath anniversary: आज है जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि  | Jawahar Lal Nehru died on today 27 May 1964 | Patrika News

Death anniversary: आज है जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि 

Published: May 26, 2015 02:53:00 pm

आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री और बच्चों के प्यारे चाचा नेहरू पंडित जवाहरलाल नेहरू देश क… 

jawaharlal nehru

jawaharlal nehru

आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री और बच्चों के प्यारे चाचा नेहरू पंडित जवाहरलाल नेहरू देश को प्रगति के पथ पर ले जाने वाले पथप्रदर्शक थे। 14 नवम्बर 1889 को जन्में पंडित नेहरू ने अपना राजनीतिक जीवन एक स्वाधीनता सेनानी के रूप में शुरू किया था। वह अपनी किशोरावस्था में ही महात्मा गांधी के आंदोलन से जुड़ गए। वह कई बार जेल गए और उन्होंने कई बार स्वाधीनता सेनानियों के लिए कोर्ट में वकालत की।

15 अगस्त 1947 को भारत के आजाद होने तथा भारत-पाकिस्तान त्रासदीपूर्ण बंटवारे के समय उन्होंने देश की बागडोर संभाली और देश को विकास की राह पर ले जाने का कार्य किया। उन्होंने आजादी के बाद देश के विकास के लिए कई पंचवर्षीय योजनाएं आरंभ की और देश को गुलामी के अंधकार से निकाल कर विकास के मार्ग की राह दिखाई।

उन्होंने विश्व को पंचशील का सिद्धान्त दिया। उन्होंने स्वाधीनता संग्राम के दौरान जेल में कई किताबें भी लिखी। इनमें द डिस्कवरी ऑफ इंडिया, ग्लिम्पसेज ऑफ वल्र्ड हिस्ट्री, लैटर्स फ्राम ए फादर टू हिज डॉटर मुख्य हैं। देश के लिए काम करते हुए उन्होंने आज ही के दिन 27 मई 1964 को अपनी जीवन गाथा पूरी की।

आज देश के नए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पंडित जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि दी। टि्वटर पर एक पोस्ट में मोदी ने नेहरू को याद किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो