scriptक्या इस वजह से मुस्लिम बन गई थीं ममता कुलकर्णी? | Mamta kulkarni says in interview, i am not a drugs dealer, have spiritual not physical relation with Vicky | Patrika News

क्या इस वजह से मुस्लिम बन गई थीं ममता कुलकर्णी?

Published: Jul 22, 2016 03:19:00 pm

दो हजार करोड़ रुपए के ड्रग्स रैकेट केस में घिरीं ममता कुलकर्णी ने अपने खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों को गलत बताया है

Mamta Kulkarni

Mamta Kulkarni

नई दिल्ली। दो हजार करोड़ रुपए के ड्रग्स रैकेट केस में घिरीं ममता कुलकर्णी ने अपने खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों को गलत बताया है। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में ममता ने कहा कि मेरी सारी इच्छाएं खत्म हो गई हैं। मैंने 16 साल तप किया। इसके बाद मेरा आत्म से साक्षात्कार हुआ। मेरे खाते में भी सिर्फ 25 लाख रुपए हैं। खातों में 2000 करोड़ रुपए होने की बात पूरी तरह गलत है।

जब बॉलीवुड एक्ट्रेस से पूछा गया कि आप पर ड्रग्स डिलींग में शामिल होने और इसके लिए मलेशिया-दुबई जाने का आरोप है तो उन्होंने कहा कि आप मेरा पासपोर्ट देखिए तो पाएंगी कि सिर्फ केन्या और यूएई का वीजा लगा है। मैं अमेरिका नहीं गई। और कहीं नहीं गई। एक भी सिंगल चेक नहीं गया। मेरे अकाउंट में सिर्फ 25 लाख रुपए हैं। 2000 करोड़ रुपए की बात करते हैं।

तो क्या इस कारण से अपनाया मुस्लिम धर्म
8 मई 2016 को इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि दुबई की जेल में बंद विकी गोस्वामी को लगा कि अगर वो इस्लाम धर्म कबूल कर ले तो शायद दुबई के क़ानून में उसकी सजा कम हो जाए। खबरों के मुताबिक कानून के शिकंजे से बचने के लिए विकी ने इस्लाम कुबूल कर लिया। कहते हैं ममता भी मुस्लिम बन गईं। विकी ने अपना नाम युसुफ अहमद रखा और ममता ने आयशा बेगम। जेल में ही दोनों ने शादी कर ली। आखिरकार 15 साल जेल में रहने के बाद विकी गोस्वामी नवंबर 2012 में जेल से रिहा हो गया। उसकी 10 साल की सजा माफ कर दी गई।

विकी को बताया निर्दोष
ड्रग्स रैकेट मामले में विकी को निर्दोष बताते हुए ममता ने कहा, विक्की 2012 तक दुबई में था। उसी समय मेरा तप भी खत्म हो गया। 2010 में आत्मा का 2013 में कुंभ गई। गंगा में स्नान किया। उसने मुझे फोन किया। उसे यातनाएं दी जा रही थी। 25 दिन से बिना खाए पीए वो तप में था। लोग सोचते हैं कि दुबई जाने का मतलब अंडरवर्ल्ड से जुड़ना। विकी ने कहा कि मैं जेल में जिंदा नहीं रह पाऊंगा। फिर मैं महाराज जी के पास गई। उन्होंने कहा कि वो बाहर निकल आएगा। ऐसा ही हुआ। मैंने उसका उपवास तोड़वाया। मुझे लगा मैं अकेला-वो अकेला। इसलिए साथ दिया।



विकी से शादी के सवाल पर कहा, आध्यात्मिक रिश्ता है
जब ममता से ड्रग्स डीलिंग के आरोपी विकी गोस्वामी के साथ रिश्तों के बारे में पूछा या तो एक्ट्रेस ने कहा कि उससे मेरे फिजिकल रिश्ते नहीं हैं। आध्यात्मिक हैं। वो ड्रग्स नहीं बेचता। अगर वो ऐसा करता तो मैं उसे मार डालती। गौरतलब है कि इस मामले में विकी दुबई में सजा काट चुका है। हाल ही में उसे इसी आरोप में केन्या में फिर से गिरफ्तार किया गया था। जबकि ठाणे पुलिस ने उसके साथ-साथ ममता कुलकर्णी को भी आरोपी बनाया है।

जब उनसे सवाल किया गया कि क्या आपने विकी से शादी की? क्या आपने धर्म-परिवर्तन किया? तो ममता ने हंसकर जवाब दिय कि मैं हवन यज्ञ करने वाली औरत हूं। मुझे आत्मा का साक्षात्कार हो चका है। सब धर्म एक है। मैं मुसलमान धर्म अपनाऊं तो गलत नहीं। मैंने अभी तक शादी नहीं कि विकी से। मेरा रिश्ता बहुत अच्छा है। 12 साल तक कोई आदमी आपको नहीं छुए। तप करते हैं तो सेक्स की इच्छा नहीं रह जाती। नंगा खड़ा रहेगा तो भी असर नहीं पड़ेगा।

ममता ने कहा कि सीता का नाम भी लोगे तो राम का नाम आएगा। मेरा उसका कोई फिजिकल रिलेशन नहीं है। मैं ड्रग्स को हेट करती हूं। मैंने अपनी कमियों को नष्ट किया। सेक्स की इच्छा को नष्ट किया।



कहा, मैं भूल चुकी हूं अपना अतीत
इसके बाद ममता ने कहा कि मैं पिछला अतीत भूल चुकी हूं। मैंने 16 साल तक तप किया। आध्यात्मिक संसार में गई। मैं भूल चुकी हूं कि मैं सुपरस्टार थी। सेलिब्रिटी थी। कभी लोग पहचानते थे। अपनी खुद की आत्मा स्वच्छ है। 16 साल के तप के बाद बाहर से आदमी आपको चोर बोले, मुझे इस चीज से तकलीफ नहीं होती। मेरे अंदर का परमात्मा जानता है कि मैं स्वच्छ हूं। अफवाहें जानबूझकर की जा रही हैं।

कहा, बॉलीवुड में मैंने अपने 10 साल खराब कर दिए
ममता कुलकर्णी ने कहा कि मैं बचपन से ही धार्मिक जीवन में थी। मेरा जन्म ही इसके लिए हुआ था। शूटिंग में मेरा एक बैग पूजा का होता था। शूटिंग के पहले ऊपर से आवाज आई। बॉलीवुड में 10 साल गंवाने का अफसोस। 10 साल वेस्ट किया। इसके बाद गुरुजी गगन गिरी महाराज से मिली। त्रिकाल दर्शन किया। फिर तप करने लगी।



ममता ने कहा कि मैं मां के कारण फिल्मों में आई थी
बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपनी किताब ऑटोबायोग्राफी ऑफ योगिनी का उल्लेख करते हुए कहा कि मेरी फिल्मों में आने की इच्छा नहीं थी लेकिन मां की इच्छा पूरी करने के लिए मैं फिल्मों में आई। मेरी मां फिल्मों में काम करना चाहती थी। वो लता (लता मंगेशकर) की फैन थीं। धार्मिक-सामाजिक वजह से उनकी इच्छा पूरी नहीं हुई। इस कारण मैं फिल्मों में आई। मेरी खूबसूरती को देखकर फिल्में मिलती थीं। लोगों ने मेरा नाम टैटू करवाया था।

ममता ने खुद को बताया बचपन से धार्मिक

अपने इंटरव्यू में ममता ने कहा कि मैं कोंकणास्थ ब्राह्मण परिवार से थी। बचपन पूजा-पाठ में बिता। बहुत उच्च दर्जे की ब्राह्मण थी। गंदगी आपकी आखों में है, अंदर है। आप कुंभ मेले में जाते हैं। साधु कुछ नहीं पहनते पर उनको लोग गंदी नजर से नहीं देखते। मैं अपने देश से भागना नहीं चाहती, ऊपर वाला जब चाहेगा तो लौटूंगी।

भारत आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरा जन्म भारत में हुआ। जब गुरु की इच्छा होगी भारत आऊंगी। मुंबई में ऐसा औरा है कि मैं भटक जाऊंगी। डर लगता है कि अपने आपको चेंज कर दूंगी। इसलिए इतना दूर रहती हूं। मैं अपने देश से भागना नहीं चाहती। लौटूंगी। जब ऊपर वाला चाहेगा। इंसान का गुलाम है वो ईश्वर का बंदा नहीं होता।



मुंबई पुलिस को भी गलत बताया
इंटरव्यू के दौरान ममता ने मुंबई पुलिस से आग्रह किया कि सत्य पर चलो, गलत लड़की पर लगाया है आरोप। मुंबई पुलिस को कहना चाहती हूं कि जैसा करोगे वैसा पाओगे। टॉर्चर कर सत्य निकलवा लेना सत्य नहीं है। क्या मैं उसमें हूं? आपने एक गलत लड़की पर आरोप लगाया है।

ममता पर ये हैं आरोप

ठाणे पुलिस ने कहा था कि विकी गोस्वामी एक इंटरनेशनल ड्रग्स रैकेट चलाता है। ठाणे में ड्रग्स डील को लेकर एक मीटिंग भी हुई थी जिसमें विकी-ममता भी शामिल थे। इसमें ममता को रैकेट के फेस के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था जबकि अमरीका की ड्रग एन्फोर्समेंट एजेंसी (डीईए) ने विकी के मुख्य सूत्रधार होने का खुलासा किया था। बताया गया था कि ममता महाराष्ट्र में ड्रग्स नेटवर्क के साथ भी बिजनेस डील करती थी। इसके अलावा, विकी पैसों के लेन-देन के लिए ममता के बैंक अकाउंट का इस्तेमाल भी करता था। ममता-विकी पर हवाला के जरिए ड्रग्स डीलिंग का पैसा दूसरे देशों में भेजने का आरोप है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो