script54,870 करोड़ वाला मुंबई दुनिया का 14वां अमीर शहर | Mumbai ranked 14th with $820 billion wealth | Patrika News

54,870 करोड़ वाला मुंबई दुनिया का 14वां अमीर शहर

Published: Oct 22, 2016 10:25:00 am

Submitted by:

Dhirendra

54,870 करोड़ रुपये की संपत्ति और तेजी से विकास करने  वाला मुंबई दुनिया का 14वां अमीर शहर बन गया है। 

Mumbai ranked14th

Mumbai ranked14th

मुंबई. देश की वित्तीय राजधानी मुम्बई कुल संपत्ति के मामले में देश का पहला और विश्व के टॉप 15 शहरों में से 14वें स्थान पर पहुंच गया है। इस सूची में लंदन दुनिया का सबसे रईस शहर है।

दिल्ली देश में दूसरा अमीर शहर
न्यू वल्र्ड हैल्थ रिपोर्ट के अनुसार मुम्बई को दुनिया का 14वां रईस शहर बताया गया है। इसकी कुल संपत्ति 54,870 करोड़ रुपये आंकी गई है। मुंबई 45,000 करोड़पति और 28 अरबपति रहते हैं। इसके बाद देश में दिल्ली दूसरा और बेंगलुरु तीसरा अमीर शहर है। कोलकाता में बेंगलुरु और हैदराबाद की तुलना में ज्यादा करोड़पति और अरबपति लोग हैं। लेकिन कुल प्रॉपर्टी के मामले में वह इन दोनों शहरों से पीछे है। देश की कुल प्रापर्टी 374.58 लाख करोड़ रुपए देश में देश में कुल 2.64 लाख करोड़पति और 95 अरबपति हैं। देश में जून 2016 तक कुल प्रॉपर्टी 374.58 लाख करोड़ रुपए आंकी गई है।



10 साल में और अमीर होगी मुंबई
दुनिया के टॉप-15 अमीर शहरों में बीजिंग, शंघाई, मुंबई, सिडनी के लोगों की प्रॉपर्टी 10 साल में सबसे तेजी से बढ़ी है। यह भी कहा गया है कि इन सभी शहरों में से अगले 10 साल में सबसे ज्यादा ग्रोथ मुंंबई में देखने को मिलेगी।



भारत में तेजी से विकास की संभावनाएं
न्यू वर्ल्ड वेल्थ की रिपोर्ट के मुताबिक कुल प्रॉपर्टी से मतलब लोगों की निजी प्रॉपर्टी से है। रिपोर्ट के मुताबिक अगले 10 सालों में भारत को रियल एस्टेट, फाइनेंशियल सर्विस, आईटी, हेल्थ, मीडिया क्षेत्र में तेजी से विकास से फायदा हो सकता है।



दुनिया के टॉप 15 अमीर शहर व उनकी कुल संपत्ति
1. लंदन 2.7 ट्रिलियन डॉलर
2. न्यू यॉर्क 2.6 ट्रिलियन डॉलर
3. टोकियो 2.2 ट्रिलियन डॉलर
4. सैन फ्रांसिस्को 1.9 ट्रिलियन डॉलर
5. बीजिंग 1.8 ट्रिलियन डॉलर
6. शंघाई 1.6 ट्रिलियन डॉलर
7. लॉस एंजेल्स 1.2 ट्रिलियन डॉलर
8. हॉंग कॉंग 1.1 ट्रिलियन डॉलर
9. सिंगापुर 870 बिलियन डॉलर
10. शिकागो 860 बिलियन डॉलर
11. सिडनी 850 बिलियन डॉलर
12. टोरंटो 850 बिलियन डॉलर
13. फ्रंकफर्ट 840 बिलियन डॉलर
14. मुम्बई 820 बिलियन डॉलर
15. पेरिस 800 बिलियन डॉलर



तेजी से विकास वाले शहर

1. बीजिंग 2. शंघाई 3. मुम्बई 4. सिडनी 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो