scriptअम्मा-शशिकला के रिश्तों पर RGV बनाएंगे फिल्म, टाइटल की दी जानकारी  | Ram Gopal Varma to make film on Jayalalithaa-Sasikala relationship | Patrika News
खास खबर

अम्मा-शशिकला के रिश्तों पर RGV बनाएंगे फिल्म, टाइटल की दी जानकारी 

रामगोपाल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।  वे इससे पहले भी सत्या, सरकार और वीरप्पन जैसी फ़िल्में बना चुके हैं। 

Dec 17, 2016 / 05:48 pm

Ram Gopal Varma to make film on Jayalalithaa-Sasik

Ram Gopal Varma to make film on Jayalalithaa-Sasikala relationship

मुंबई. राजनीति और माफिया कल्चर पर कई फ़िल्में बना चुके राम गोपाल वर्मा अब तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता और उनकी बेहद करीबी शशिकला के रिश्तों पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। उन्होंने ट्विटर पर फिल्म के टाइटल की जानकारी दी। माना जा रहा है कि यह पॉलिटिकल ड्रामा सिल्वर स्क्रीन पर अम्मा और शशिकला के रिश्तों की परतें खोलेगा।
इस बारे में राम गोपाल ने ट्वीट कर बताया, ‘‘ मैंने नई फिल्म शशिकला का पंजीकरण कराया है। यह एक राजनेता के बहुत करीबी मित्र की कहानी है और पूरी तरह से काल्पनिक है।’’ रामगोपाल इससे पहले भी सत्या, सरकार और वीरप्पन जैसी फ़िल्में बना चुके हैं। 


फिल्म की स्क्रिप्ट कोलेकर कुछ नहीं बोले रामगोपाल 
हालांकि, रामगोपाल ने यह नहीं बताया कि फिल्म के स्क्रिप्ट को लेकर कुछ नहीं बोला है। बता दें कि वीके शशिकला, जयललिता की खास सहेली रही हैं। तमिलनाडु में उन्हें जयललिता के बाद सबसे ताकतवर शख्स गिना जाता है। दोनों की मुलाक़ात 1980 के दौरान हुई थी। तब जयललिता फिल्मों से राजनीति में आईं थीं और एमजीआर के बेहद करीब थीं। आय से अधिक संपत्ति के मामले में जयललिता के साथ शशिकला जेल भी जा चुकी हैं। कुछ समय के लिए दोनों के संबंध खराब भी रहे और जयललिता ने शशिकला को पार्टी से बाहर निकाल दिया था। बाद में सार्वजनिक माफी के बाद उनकी अन्नाद्रमुक और जया के घर में वापसी हुई थी। बता दें कि 4 दिसंबर को अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान जयललिता का निधन हो गया। 

ram gopal varma sasikala, ram gopal varma sasikala movie, ram gopal varma jayalalithaa movie, ram gopal varma news, ram gopal varma twitter, RGV twitter, kollywood news, entertainment news

Home / Special / अम्मा-शशिकला के रिश्तों पर RGV बनाएंगे फिल्म, टाइटल की दी जानकारी 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो