scriptपाकिस्तान में गीता को मिलेंगे “बजरंगी भाईजान”, सुषमा ने दिए आदेश | Real life Bajrangi bhaijaan: Indian envoy to meet geeta stuck in Pak | Patrika News

पाकिस्तान में गीता को मिलेंगे “बजरंगी भाईजान”, सुषमा ने दिए आदेश

Published: Aug 04, 2015 12:30:00 pm

Submitted by:

Rakesh Mishra

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि इस लड़की से मिलने के लिए
इस्लामाबाद में भारतीय हाई कमिश्नर को कह दिया गया है

geeta

geeta

नई दिल्ली। पाकिस्तान में दस साल से ज्यादा समय से रह रही मूक-बधिर भारतीय लड़की के फिर से भारत आने की आस जगी है। भारत सरकार इस 23 साल की लड़की गीता के लिए “बजरंगी भाईजान” बनी है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि इस लड़की से मिलने के लिए इस्लामाबाद में भारतीय हाई कमिश्नर को कह दिया गया है।

कराची के मिथादार इलाके में एधी वेल्फेयर ट्रस्ट के सूत्रों के अनुसार उच्चायुक्त टीसीए राघवन और उनकी पत्नी जल्द ही गीता से मिलने आ सकते हैं। कराची स्थित अधिकार कार्यकर्ता बिलकीस इधी ने इस लड़की को गीता नाम दिया है। गीता इन दिनों बिलकीस के साथ ही रह रही है। बिलकीस पाकिस्तान के सबसे बड़े चैरिटी संगठन इधी फाउंडेशन के संस्थापक अब्दुल सत्तार ईधी की पत्नी हैं। सामाजिक कार्यकर्ता बिलकीस ने ये भी बताया कि गीता की उम्र 22 से 24 साल के बीच है। वो इशारों से बताती है कि वो एरोप्लेन से घर जाना चाहती है।

गौरतलब है कि गीता 14 साल से पाकिस्तान में है। अब तक उसके फैमिली वाले नहीं मिले हैं। पंजाब रेंजर्स करीब 14 साल पहले उसे एदी फाउंडेशन में लाए थे। इस लड़की को पहले लाहौर स्थित इधी सेंटर में लाया गया था और बाद में कराची स्थित संगठन के एक शेल्टर होम में भेज दिया गया। यहां मदर ऑफ पाकिस्तान के नाम से मशहूर बिलकिस एदी ने इस लड़की का नाम गीता रखा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो