scriptत्योहार के समय सुरक्षा हो मजबूत | Security arrangements strongest on festival time | Patrika News
खास खबर

त्योहार के समय सुरक्षा हो मजबूत

त्योहारी सीजन में भीड़भीड़ का फायदा उठाकर आतंकवादी और अलगाववादी त्योहारों के समय आम नागरिकों ने बीच कोई वारदात करके दहशत फैला सकते हैं।

Oct 21, 2016 / 05:51 pm

विकास गुप्ता

Security on diwali

Security on diwali

पलक चौधरी
महानगरो में त्योहारों के समय बाजारों में काफी भीड़भाड़ रहती है। बाजारों के अलावा शहर की अन्य प्रसिद्ध जगहों सुरक्षा के उपायों पर उचित ध्यान देना जरूरी है। त्योहारी सीजन में भीड़भीड़ का फायदा उठाकर आतंकवादी और अलगाववादी त्योहारों के समय आम नागरिकों ने बीच कोई वारदात करके दहशत फैला सकते हैं।

देश व प्रदेश की सभी सुरक्षा एजेंसियों को आपसी सामंजस्य बनाकर सुरक्षा के प्रबंधन को समुचित रूप में देखना होगा। गुप्तचरों और पुलिस विभाग को भी सावधानी के साथ जनता को सुरक्षा प्रदान करनी होगी। पाक सेना द्वारा सीमा रेखा पर गोलाबारी और आतंकवाद को समर्थन से भारतीय सेना और खुफिया विभाग को सचेत रहना होगा। बड़े शहरों और महत्वपूर्ण स्थलों पर आतंकवादी गोलाबारी और बंब ब्लास्ट द्वारा आम जनता को जन हानि पंहुचा सकते है और देश की शांति अमन को भंग कर सकते है।

दीपावली के अवसर पर देश की सुरक्षा एजेंसी एवं आम जनता को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने होंगे और आतंकवादियों के मंसूबो को असफल साबित करना होगा। सुरक्षा विभागों को एकजुट हो कर देश की सीमा रेखा पर चोकसी के साथ-साथ देश के भीतर भी चोकसी और सुरक्षा के इंतजामों की समीक्षा करनी होगी और आम जनता को भी सुरक्षा आधिकारियों के साथ समवय रखना होगा और किसी भी अनजान वस्तु और अजनबी व्यक्ति का संदेह होने पर तुरन्त करवाई की जाए। त्योहारों के समय अधिक आतंकवादी ब्लास्ट कर के देश की शांति को भंग करना चाहते है साथ ही देश की संपति को नुकसान भी पंहुचा सकते हैं। अत: सभी सुरक्षा विभागों को मिल-जुल कर आपसी सामजंस्य से जनता को त्योहारो के समय सुरक्षा दें।

Home / Special / त्योहार के समय सुरक्षा हो मजबूत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो