इस करार के तहत केंद्रीय विद्यालय स्कूलों में बच्चों को अब वीडियो गेम्स की मदद से पढ़ाया जाएगा। करीब 1200 केंद्रीय विद्यालयों में पढऩे वाले 12 लाख से ज्यादा बच्चे वीडियो गेम्स के जरिए पढ़ाई करेंगे।
बच्चों को क्रिएटिव बनाने पर जोर
प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी ने कुछ समय पहले कहा था कि केंद्रीय विद्यालयों की पढ़ाई के स्तर में तेजी से सुधार किया जाए। साथ ही बच्चों को इनोवेटिव बनाने पर जोर दिया जाए। इसी के मद्देनजर पाठ्यक्रम में वीडियो गेम्स को शामिल करने का निर्णय लिया गया है। फिलहाल कक्षा 8 तक इसका प्रयोग किया जाएगा। इसके अलावा 10वीं और 12वीं के लिए भी एजुकेटिव वीडियो गेम्स बनाए जा रहे हैं। उनको भी पढ़ाई में जल्द ही शामिल किया जाएगा। ये गेम्स पूरी तरह से क्रिएटिव होंगे, जिनके जरिए बच्चों
को चैप्टर पढ़ाए जाएंगे।
Home / Special / स्कूली बच्चों को क्लास में वीडियो गेम की मिलेगी छूट