scriptआज के दिन महिला पायलट ने बनाया था रिकोर्ड  | Today Amy made record of 11,000 miles flying | Patrika News

आज के दिन महिला पायलट ने बनाया था रिकोर्ड 

Published: May 23, 2015 02:17:00 pm

उड़ान के इतिहास में आज का दिन इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि आज के दिन ही हवाई ज…  

amy johnson

amy johnson

उड़ान के इतिहास में आज का दिन इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि आज के दिन ही हवाई जहाज उड़ाने वाली पहली ब्रिटिश महिला एमी जॉनसन अपने नाम एक वर्ल्ड रिकोर्ड किया था। एमी ने 24 मई 1930 को पहली महिला विमान चालक के रूप विमान से 11000 मील दूरी तय करके सारी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया।

एमी इंग्लैण्ड से आस्ट्रेलिया तक एकल उड़ान भरने वाली पहली महिला विमान चालक थी। एमी ने 5 मई 1930 को दक्षिणी लंदन से उड़ान भरी और 24 मई को उत्तरी क्षेत्र के डार्विन में विमान उतारा। एमी का जहाज आज भी लंदन के साईंस म्यूजियम में सुरक्षित है, इस उपलब्धी पर एमी को हारमोन ट्राफी से सम्मानित किया गया साथ ही आस्ट्रेलिया के 1921 के एयर नेविगेशन विनियम तहत नबरं 1 सिविल पायलेट का सम्मान दिया गया। इसके अलावा एमी ने उड़ान में अपने पति का रिकोर्ड भी तोड़ा है।

जॉनसन का जन्म 1 जुलाई 1903 में यॉर्कशायर के हल में हुआ था, जॉनसन ने अपनी प्रांरम्भिक शिक्षा बोलवर्ड नगर सेकेंडरी स्कूल और किंग्स्टन हाई स्कूल से की और शेफील्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। स्नातक करने के बाद एमी ने लंदन में एक वकील की सचिव के रूप में काम किया। सितम्बर 1928 में उड़ान के शौक के चलते एमी ने लंदन के ऎरोप्लेन क्लब में प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया। जल्द ही एमी ने 6 जुलाई 1929 में कप्तान वेलेंटाइन बेकर के संरक्षण में पायलट का “ए” लाईसेंस प्राप्त कर लिया और इसी वर्ष “सी” लाईसेंस प्राप्त कर जमीनी इंजीनियर के रूप में अर्हता प्राप्त करने वाली पहली ब्रिटिश महिला बनी।

जुलाई 1931 में एमी और उसके सहयोगी जैक हैमपेरस ने एक दिन में लंदन से मौस्को की उड़ान भरने वाले पहले पायलट का रिकार्ड कायम किया। उन्होंन करीब 21 घंटे में 2830 किलोमीटर की दूरी तय की। 1932 में जॉनसन ने लंदन से कैपटाउन तक विमान चलाकर अपने पति का रिकार्ड तोड़ते हुए विमान चलाने का नया रिकार्ड कायम किया।

5 जनवरी 1941 को खराब मौसम के चलते विमान में खराबी आने के एमी का विमान दुर्घटना ग्रस्त हो गया जिसमें एमी की मौत होगई। लेकिन एमी जॉनसन की मौत आज भी एक रहस्य है बताया जाता है कि दुर्घटना होने पहले ही एमी पैरासूट की सहायता से टैम्स सागर में कूद गई थी, काफी कोशिशों के बाद भी बचाव दल ना तो एमी का ढूढ पाए और ना ही उसके शव को, लेकिन दुर्घटना के समय खराब मौसम को देखते हुए यह निर्णय लिया गया था कि एमी जॉनसन की मौत हो चुकी है। 1941 में मरणोपरांत एमी जॉनसन को एल्बर्ट पदक से सम्मानित किया गया। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो