scriptBirth day: हिन्दी साहित्य के ध्रुव सितारे थे सुमित्रानंदन पंत  | Today is sumitranandan pant`s birthday | Patrika News
खास खबर

Birth day: हिन्दी साहित्य के ध्रुव सितारे थे सुमित्रानंदन पंत 

हिन्दी साहित्य के अग्रणी साहित्यकार सुमित्रानंदन पंत का जन्म आज ही के दिन 20 मई
1900 को उत्त… 

May 19, 2015 / 03:27 pm

सुधा वर्मा

sumitranandan pant

sumitranandan pant

हिन्दी साहित्य के अग्रणी साहित्यकार सुमित्रानंदन पंत का जन्म आज ही के दिन 20 मई 1900 को उत्तराखंड के कौसानी गांव में हुआ था। वह आधुनिक हिन्दी साहित्य का प्रतिनिधित्व करने वाले कवि थे। उन्हें छायावादी साहित्यकार भी माना जाता था।

सुमित्रानंदन पंत पर श्री अरविन्दो का बहुत प्रभाव था। यह प्रभाव उनकी सामाजिक तथा मानवतावाद से भरी कविताओं में स्पष्ट महसूस किया जा सकता है।

सन 1968 में उन्हें ज्ञानपीठ पुरस्कार दिया गया। उन्हें भारत सरकार ने पद्मविभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया। उनकी मृत्यु 28 दिसम्बर 1977 को आंध्रप्रदेश के राजामूंदरी में हो गई।

Home / Special / Birth day: हिन्दी साहित्य के ध्रुव सितारे थे सुमित्रानंदन पंत 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो