scriptविलासराव देशमुख का जन्मदिन है आज  | Today is the birthday of Maharashtra`s Ex-CM Vilas Rao Deshmukh | Patrika News
खास खबर

विलासराव देशमुख का जन्मदिन है आज 

महाराष्ट्र के भूतपूर्व मुख्यमंत्री विलासराव कांग्रेस के गणमान्य नेताओं में गिने
जाते थे। आज ही … 

May 25, 2015 / 04:08 pm

सुधा वर्मा

vilasrao deshmukh

vilasrao deshmukh

महाराष्ट्र के भूतपूर्व मुख्यमंत्री विलासराव कांग्रेस के गणमान्य नेताओं में गिने जाते थे। आज ही के दिन 26 मई 1945 को जन्में विलासराव देशमुख ने अपना राजनीतिक क रियर अपने गांव लातूर में पंचायत का चुनाव लड़ कर शुरू किया था।

वह 1974 से 1976 के बीच गांव के सरपंच भी बने। इसके बाद उन्होंने युवा कांग्रेस में भागीदारी लेना शुरू कर दिया। विलासराव देशमुख 1980 में विधानसभा चुनाव जीत कर पहली बार महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य बने। धीरे-धीरे तरक्की करते हुए विलासराव महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने से पहले कई बार मंत्री बनाए गए। उन्होंने गृह म ंत्रालय, प्रशासन मंत्रालय, ट्रांसपोर्ट, टूरिज्म जैसे कई मंत्रालयों का कार्यभार बखूबी संभाला।

विलासराव देशमुख महाराष्ट्र के दो बार मुख्यमंत्री चुने गए। वह 2011 में विज्ञान एवं तकनीकी मंत्रालय के मंत्री बनाए गए। 14 अगस्त 2012 को उनकी किड़नी तथा लीवर फेल होने से चेन्नई के ग्लोबल हॉस्पिटल में मृत्यु हो गई। उनके पुत्र रितेश देशमुख एक बॉलीवुड अभिनेता है।

Home / Special / विलासराव देशमुख का जन्मदिन है आज 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो