script

समुद्र के अंदर रचाई अनोखी शादी, गिनीज बुक में नाम दर्ज 

Published: Apr 14, 2015 11:14:00 pm

समुद्र के अंदर शादी रचाने वाला यह भारत का पहला कपल है। अब दोनों का नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज हुआ है।

मुंबई। गोताखोरी के शौकीन मुंबई के एक कपल ने सोमवार की शाम समुद्र के अंदर अनोखे तरीके से शादी रचाई। थाईलैंड के साउथ आइलैंड ट्रैंग समुद्र तट से कुछ आगे जाकर पानी के नीचे यह समारोह हुआ। इस अनोखी शादी में मुंबई के शैलेश कोचरेकर और पूजा राउत ने एक-दूसरे को किस करके शादी की रसमें पूरी कीं। समुद्र के अंदर शादी रचाने वाला यह भारत का पहला कपल है। अब दोनों का नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज हुआ है।

हिंदू रीति-रिवाज से शादी-

शैलेश पेशे से प्रोफेशनल गोताखोर हैं। पूजा और उनकी शादी दिसंबर 2014 में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। उनके दोस्त दोनों को गोताखोर कपल बुलाते थे। शादी के दौरान बधाई देने आने वाले शैलेश से कहते थे कि तुम्हारी शादी मत्स्यकन्या से हुई है। बस यही बात कपल के मन में बैठ गई और दोनों ने रिश्ते को खास बनाने के लिए समुद्र के नीचे शादी करने का फैसला किया।

पहले बौद्ध रीति से ली प्रतिज्ञा-

शैलेश और पूजा ने समुद्र के अंदर जाने के पहले बौद्ध रीति से शादी करने की प्रतिज्ञा ली। सेरेमनी बीच पर हुई। जहां दोनों ने एक खास पेन से शादी का सार्टिफिकेट साइन किया।

ट्रेंडिंग वीडियो