scriptआज ही के दिन पहला स्टोर खोला था वालमार्ट ने  | Walmart opened its first store today in1962 | Patrika News

आज ही के दिन पहला स्टोर खोला था वालमार्ट ने 

Published: Jul 02, 2015 08:32:00 am

दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी वालमार्ट की सफलता की कहानी किसी परीकथा से कम नहीं ह… 

Walmart

Walmart

दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी वालमार्ट की सफलता की कहानी किसी परीकथा से कम नहीं है। 1945 में एक स्थानीय व्यापारी सेम वाल्टन ने बेन फ्रेंकलिन स्टोर खरीदा जहां वो सामान बेहद ही कम कीमत पर बेचा करता था। जल्द ही उसका व्यापार बढ़ने लगा और उसने अपने पड़ौसी स्टोर्स से ज्यादा मुनाफा कमाना शुरू कर दिया।

लेकिन ये वालमार्ट की सिर्फ नींव थी, पूरी इमारत नहीं। धीरे-धीरे सफलता के कदम बढ़ाते हुए वॉल्टन ने आज ही के दिन 2 जुलाई 1962 को अमरीका के अरकांसास में दुनिया का पहला वालमार्ट स्टोर खोला। अगले पांच वर्षो में कंपनी ने 24 स्टोर लॉन्च किए और अपनी बिक्री 12.6 मिलीयन डॉलर तक ले गई।

जल्दी ही वालमार्ट अमरीका की सर्वोच्च कमाई करने वाली रिटेल कंपनी बन गई। इसके बाद कंपनी ने अमरीका से बाहर निकल कर दुनिया भर में अपना व्यापार फैलाना शुरू किया। वर्तमान में कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी बन चुकी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो