scriptमैकुलम ने टेस्ट में ठोका छक्कों का सैंकड़ा, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड | Brendon McCullum completes 100 sixes in Test cricket | Patrika News
Uncategorized

मैकुलम ने टेस्ट में ठोका छक्कों का सैंकड़ा, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

अब उनके नाम 98 टेस्ट में 100 छक्के हैं, ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट ने भी टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाए थे

Dec 13, 2015 / 03:17 pm

शक्ति सिंह

Brendon McCullum

Brendon McCullum

डुनेडिन। न्यूजीलैण्ड के कप्तान ब्रैंडन मैकुलम ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। श्रीलंका के खिलाफ जारी टेस्ट मैच के चौथे दिन उन्होंने रंगना हेराथ के ओवर में लगातार दो छक्के उड़ा यह रिकॉर्ड बनाया। अब उनके नाम 98 टेस्ट में 100 छक्के हैं, ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट ने भी टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाए थे।

टेस्ट क्रिकेट में ये दो खिलाड़ी ही 100 छक्के लगा पाए हैं और संभावना है कि मैकुलम अगले मैच में गिलक्रिस्ट से आगे भी निकल जाए। मैकुलम ने अपने 98वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की जबकि गिलक्रिस्ट ने 96 मैच में ही छक्कों का सैंकड़ा लगा दिया था। दिलचस्प बात देखिए कि गिलक्रिस्ट ने भी श्रीलंकाई गेंदबाज के खिलाफ ही दो छक्के उड़ाकर 100 का आंकड़ा छुआ था और मैकुलम ने भी श्रीलंका के खिलाफ ही ऐसा कारनामा किया। गिलक्रिस्ट ने मुरलीधरन के ओवर में ऐसा किया था जबकि कीवी कप्तान ने हेराथ के ओवर में ऐसा किया।

इस सूची में तीसरे नंबर पर क्रिस गेल पर हैं जिन्होंने 98 छक्के लगाए हैं। चौथे पायदान पर 97 छक्कों के साथ जैक कालिस और 91 छक्कों के साथ वीरेन्द्र सहवाग पांचवें नंबर पर हैं। वर्तमान खिलाडिय़ों में सर्वाधिक छक्कों में मैकुलम के बाद पाकिस्तान के कप्तान मिस्बाह उल हक हैं जिन्होंने 67 छक्के लगाए हैं।

Home / Uncategorized / मैकुलम ने टेस्ट में ठोका छक्कों का सैंकड़ा, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो