मैक्कुलम की रिकॉर्ड् पारी, बने इस साल के छक्कों के किंग
इस साल छक्कों की संख्या 33 की कर दी जो एक साल में सर्वाधिक है। साथ ही एक पारी में सर्वाधिक छक्के
क्राइस्टचर्च। न्यूजीलैण्ड के कप्तान ब्रैंडन मैक्कुलम इस साल रनों की बारिश कर रहे हैं और शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में भी उनका यह कारनामा जारी रहा। श्रीलंका के खिलाफ शतकीय पारी में उन्होंने कई रिकॉर्ड बना डाले। वे केवल पांच रन से सबसे तेज दोहरा शतक बनाने से चूक गए। वे 134 गेंद में 195 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने इस पारी में 11 छक्के और 18 चौके लगाए। टेस्ट में सबसे तेज दोहरे शतक का रिकॉर्ड न्यूजीलैण्ड के ही नाथन एस्टल के नाम है।
मैक्कुलम ने 74 गेंदों में सैंकड़ा जड़ा, ये न्यूजीलैण्ड की ओर से सबसे तेज टेस्ट शतक है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले महीने बनाया अपना ही रिकॉर्ड तोडा। इस दौरान उन्होंने सुरंगा लकमल के ओवर में 26 रन ठोके जो कि एक रिकॉर्ड है। इस ओवर में उन्होंने तीन छक्के और दो चौके लगाए। इस पारी में 11 छक्कों के बूते उन्होंने इस साल अपने छक्कों की संख्या 33 की कर दी जो एक साल में सर्वाधिक है। साथ ही एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने का यह दूसरा श्रेष्ठ प्रदर्शन है।
मैक्कुलम इस साल जबरदस्त फॉर्म में है, उन्होंने इस साल तीन दोहरे शतक लगाए है। ये शतक उन्होंने भारत और पाकिस्तान के खिलाफ बनाए। इनके बूते इस कैलेंडर ईयर में उनके 1000 रन पूरे हो गए, ऎसा करने वाले वे पहले कीवी बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस साल 9 टेस्ट की 16 पारियों में 1164 रन बनाए हैं। इनमें दो दोहरे और एक तिहरा शतक शामिल है।
Home / Sports / मैक्कुलम की रिकॉर्ड् पारी, बने इस साल के छक्कों के किंग