scriptसबसे ज्यादा कप्तानी करने वाले कप्तान बने धोनी | Dhoni breaks Ponting's record, becomes most capped captain | Patrika News

सबसे ज्यादा कप्तानी करने वाले कप्तान बने धोनी

Published: Aug 28, 2016 12:18:00 am

टेस्ट से संन्यास ले चुके धोनी ने 60 मुकाबलों में टीम की कमान संभाली है,
तो वहीं वनडे में 194 मुकाबलों में अब तक कप्तानी कर चुके हैं

MS Dhoni

MS Dhoni

फ्लोरिडा। सीमित ओवरों के भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी वेस्टइंडीज के खिलाफ शनिवार को अमरीकी धरती पर खेले गए पहले अंतरराष्ट्रीय ट्वंटी-20 मैच में टॉस के लिए जैसे ही उतरे, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक मैच में कप्तानी करने वाले कप्तान बन गए। 73 दिनों के बाद मैदान पर लौटे धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के सफलतम पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के 324 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को पीछे छोड़कर अब 325 मैच में कप्तानी के साथ नंबर वन पर पहुंच गए हैं।

टेस्ट से संन्यास ले चुके धोनी ने 60 मुकाबलों में टीम की कमान संभाली है, तो वहीं वनडे में 194 मुकाबलों में अब तक कप्तानी कर चुके हैं। 35 वर्षीय धोनी ने 194 वनडे में से 107 में जीत दर्ज की है और वह ऐसा करने वाले विश्व के तीसरे कप्तान हैं। अपनी कप्तानी में भारत को ट्वंटी-20 विश्वकप, एकदिवसीय विश्वकप और आईसीसी चैंपियन ट्राफी जीता चुके धोनी के नाम अब 71 ट््वंटी- 20 मैच में कप्तानी करने का रिकॉर्ड दर्ज हो चुका है। वह पहले कप्तान हैं जिन्होंने अपनी कप्तानी में तीनों खिताब जीते हैं।

इससे पहले, अमरीकी धरती पर हुए पहले अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच में शनिवार को वेस्टइंडीज ने बेहद रोमांचक मुकाबले में भारत को एक रन से हरा दिया। सेंट्रल ब्रोवार्ड रिजनल पार्क स्टेडियम में हुए मैच में 246 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 244 रन बना सकी। भारत को आखिरी गेंद पर जीत के लिए दो रन चाहिए थे और गेंद का सामना करना था भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र ङ्क्षसह धोनी को। लेकिन, अपने 325वें अंतरराष्ट्रीय मैच में कप्तानी कर रहे महेंद्र सिंह धोनी (43) इस बार कोई करिश्मा नहीं कर सके और इस आखिरी गेंद पर कैच थमा बैठे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो