scriptदिल्ली हाफ मैराथन: बिरहानु और सिंथिया जीते, बना नया रिकार्ड | Ethiopia's Legese and Kenya’s Cynthia win Delhi Half Marathon | Patrika News

दिल्ली हाफ मैराथन: बिरहानु और सिंथिया जीते, बना नया रिकार्ड

Published: Nov 29, 2015 04:23:00 pm

आठवीं एयरटेल दिल्ली हाफ  मैराथन में इथियोपिया के बिरहानु लेगेसी ने पुरूष
वर्ग में और केन्या की सिंथिया लीमो ने महिला वर्ग में जीत हासिल की

Airtel Delhi Half Marathon

Airtel Delhi Half Marathon

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में रविवार को आयोजित आठवीं एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन में इथियोपिया के बिरहानु लेगेसी ने पुरूष वर्ग में और केन्या की सिंथिया लीमो ने महिला वर्ग में जीत हासिल की। इस बार मैराथन में 34 हजार रिकार्ड धावकों ने हिस्सा लिया था।

आंठवी दिल्ली हाफ मैराथन की शुरूआत जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से की गई। इस बार मैराथन में 34 हज़ार धावकों ने हिस्सा लिया, जोकि अब तक का नया रिकॉर्ड है। पिछली बार मैराथन में 32 हज़ार धावकों ने हिस्सा लिया था।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
मैराथन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह पर 32 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे, 800 प्राइवेट सुरक्षा गार्ड, 1200 वॉलटियर और 126 बाउंसरों को तैनात किया गया था। वहीं, मैराथन के दौरान 7 से ज्यादा एंबुलेंसों को भी तैनात किया गया था।

विश्व रिकार्ड धावक तीसरे स्थान पर
इथियोपिया के ही मोजिनेट गेरेम्यो ने दूसरा जबकि इरीट्रिया के विश्व रिकार्ड धारक जेरसेने टाडिसी ने तीसरा स्थान हासिल किया। टाडिसी के आठ किलोमीटर की दूरी पर पहुंचने के साथ एक दूसरा धावक गलती से उनके जूते पर चढ़ गया जिससे उनकी दौड़ बाधित हुई।


महिला वर्ग में पहले दोनों स्थान केन्या की झोली में गए। लीमो के बाद हमवतन हेलाह किपरोप और इथोपिया की गेनेट याल्यू क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। लीमो और किपरोप के बीच क्षण भर का ही अंतर रहा। दोनों ने 1 घंटा 8 मिनट और 35 सेकेंड का बराबर समय लिया। आठवीं एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन में शामिल विदेशी महिला धावक ने इस तरह के आयोजन पर खुशी जताई।

भारतीय धावकों में नीतेंद्र सिंह रावत ने पुरुष जबकि ललिता बाबर ने महिला वर्र्ग में शीर्ष स्थान हासिल किए। रावत ने 1 घंटा चार मिनट 41 सेकेंड और ललिता ने 1 घंटा 10 मिनट 52 सेकेंड में दौड़ पूरी की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो