scriptयुवराज का एक ओवर में छह छक्कों का रिकॉर्ड तोडऩा चाहते हैं हार्दिक | Hardik Pandya Want To Be Break Yuvraj Singh's 6 Sixes In Over World Record | Patrika News

युवराज का एक ओवर में छह छक्कों का रिकॉर्ड तोडऩा चाहते हैं हार्दिक

Published: Jul 31, 2017 10:57:00 pm

Submitted by:

Kuldeep

हार्दिक के साथी चेतेश्वर पुजारा ने भी माना है कि हार्दिक ऐसा कारनामा दोहरा सकते हैं।

Hardik Pandya

Hardik Pandya

नई दिल्ली। गॉले टेस्ट से अपना पदार्पण करने वाले भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांडया का कहना है कि वह इंटरनेशनल क्रिकेट में युवराज सिंह की तरह 6 छक्के मारना चाहते हैं। वहीं हार्दिक के साथी चेतेश्वर पुजारा ने भी माना है कि हार्दिक ऐसा कारनामा दोहरा सकते हैं। हार्दिक ने अपने टेस्ट पदार्पण में शानदार 50 रनों की पारी खेली थी।



हार्दिक पांडया ने कहा कि वह इसके बारे में कभी नहीं सोचते हैं, लेकिन अगर कभी ऐसा मौका आया तो वो ये कारनामा कर सकते हैं। हार्दिक ने कहा कि वो छह छक्कों के बारे में नहीं सोचते हैं। मैंने छह गेंद में छह छक्के मार रखे हैं। लेकिन अगर कभी चौथी गेंद पर भी छक्का मारना पड़ा तो वो मारेंगे। ये सभी मौके पर निर्भर करता है। जब मैं बॉल हिट कर रहा था टेस्ट में तो लग रहा था कि मैं वनडे की तरह बल्लेबाजी कर रहा हूं।



उन्होंने कहा कि एक इंटरनेशनल क्रिकेटर होने के नाते सभी परिस्थिति में ढलना जरूरी होता है। आपको फॉर्मेट के अनुसार अपने खेल को बदलने की जरूर होती है। हाल ही में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी कहा था कि हार्दिक पांडया भारत के बेन स्टोक्स या जेक कालिस बनने की काबिलियत रखते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो