scriptएक गेंद पर दो बार आउट हो गया खिलाड़ी, सब जगह उड़ रहा मजाक | Marnus Labuschagne gets out twice on one ball in Matador cup | Patrika News

एक गेंद पर दो बार आउट हो गया खिलाड़ी, सब जगह उड़ रहा मजाक

Published: Oct 10, 2015 01:13:00 pm

लाबुश्चग्ने रन बनाने के लिए तरस रहे थे और इससे छुटकारा पाने के लिए उन्होंने ऎसा तरीका अपनाया जिससे उनका मजाक बन गया।

marnus twice out

marnus twice out

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के घरेलू सीजन में क्वींसलैंड बुल्स के बल्लेबाज मार्नस लाबुश्चग्ने विक्टोरिया बुशरेंजर्स की टीम के खिलाफ इतने मूर्खतापूर्ण तरीके से आउट हुए कि सब जगह हंसी के पात्र बन गए। लाबुश्चग्ने रन बनाने के लिए तरस रहे थे और इससे छुटकारा पाने के लिए उन्होंने ऎसा तरीका अपनाया जिससे उनका मजाक बन गया। यह घटना ऑलराउंडर शेन वाटसन की घटना के बाद की है जो लेग स्पिनर की फुल टॉस गेंद पर बोल्ड हो गए थे।

मेटाडोर कप में बुशरेंजर्स के खिलाफ शुक्रवार को लाबुश्चग्ने ने स्पिनर जॉन हौलेंड की गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलने का प्रयास किया। इसमें वे चूक गए और गेंद सीधे उनके पैड पर जाकर लगी। इस पर अंपायर ने उन्हें पगबाधा आउट दे दिया लेकिन इसी बीच गेंद जाकर स्टंप पर लग गई और गिल्लियां बिखर गई। हालांकि वे पहले पगबाधा आउट दिए गए थे लेकिन उन्हें बोल्ड ही आउट दिया गया।


ऎसा नियम नंबर 30 के चलते हुआ। इस नियम के अनुसार अगर कोई बल्लेबाज किसी गेंद पर दो तरीके से आउट हो जाता है और इसमें बोल्ड भी शामिल है तो बोल्ड आउट की करार दिया जाएगा। बाकी आउट होने के तरीके पर बोल्ड को ही सर्वोच्चता दी जाएगी। लाबुश्चग्ने पिछले साल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट के दौरान वरूण आरोन का कैच पकड़ने के बाद सुर्खियों में आए थे।

अब आप पा सकते हैं अपनी सिटी की हर खबर ईमेल पर भी यहाँ क्लिक करें
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो