script30 की हुईं सानिया | Patrika News

30 की हुईं सानिया

Published: Nov 15, 2016 12:10:00 pm

15 नवंबर 1986 को मुंबई में जन्मी सानिया मिर्जा आज 30 साल की हो गईं। यह हैदराबादी भारतीय बाला किसी परिचय की मोहताज नहीं है।

Sania Mirza

Sania Mirza

नई दिल्ली। भारतीय टेनिस की स्‍टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। 15 नवंबर 1986 को मुंबई में जन्मी यह भारतीय बाला किसी परिचय की मोहताज नहीं है। सानिया ने भारतीय टेनिस को एक अलग ही पहचान दि​लाई। लगातार दो साल से युगल स्पर्धा की नंबर एक खिलाड़ी सानिया ने इस मुकाम तक पहुचंने के लिए अनेक चुनौतियों का सामना किया और साबित किया कि मेहनत और लगन से सबकुछ हासिल किया जा सकता है।

सानिया का बचपन हैदराबाद में पारंपरिक मुस्लिम खानदान में गुजरा। सानिया को कामयाब बनाने में उनके पिता इमरान मिर्जा का अहम योगदान है। वह एक खेल पत्रकार थे। सानिया ने हैदराबाद के निजाम क्लब में छ्ह साल की उम्र से टेनिस खेलना शुरू कर दिया था। महेश भूपति के पिता और भारत के सफल टेनिस प्लेयर सीके भूपति से सानिया ने अपनी शुरुआती कोचिंग ली।

इस हैदराबादी बाला ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत 1999 में विश्व जूनियर टेनिस चैंपियनशिप से किया। उस समय वो सिर्फ 14 साल की थीं। 18 साल की उम्र में वैश्विक स्तर पर ख्याति हासिल करने वाली इस खिलाड़ी को 2006 में ‘पद्मश्री’ सम्मान प्रदान किया गया। वे यह सम्मान पाने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी हैं। 2004 में बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें 2005 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 2009 में वह भारत की तरफ से ग्रैंड स्लैम जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं।

सम्मान
2004 अर्जुन अवॉर्ड
2006 पद्मश्री
2006 मोस्ट इम्प्रेसिव न्यू कमर
2015 राजीव गांधी खेल रत्न
2016 पद्मा भूषण

ग्रैंड स्लैम खिताब
2009 ऑस्ट्रेलियन ओपन का मिश्रित युगल
2012 फ्रेंच ओपन का मिश्रित युगल
2014 यूएस ओपन का मिश्रित युगल
2015 विंबलडन का युगल
2015 यूएस ओपन का युगल
2016 ऑस्ट्रेलियाई ओपन का युगल

इसके अलावा सानिया मिश्रित युगल में तीन बार और युगल में एक बार उपविजेता भी रहीं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो