scriptसौराष्ट्र के जयदेव शाह ने रणजी ट्रॉफी में कप्तानी का रिकॉर्ड बनाया | Saurashtra's Jaydev Shah sets Ranji trophy captaincy record | Patrika News
Uncategorized

सौराष्ट्र के जयदेव शाह ने रणजी ट्रॉफी में कप्तानी का रिकॉर्ड बनाया

इससे पहले का रिकॉर्ड 83 मैचों में कप्तानी का था जो हरियाणा के रविंदर चड्ढ़ा ने बनाया था

Nov 17, 2015 / 03:39 pm

शक्ति सिंह

Cricket

Cricket

राजकोट। सौराष्ट्र के जयदेव शाह ने रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड बना दिया। शाह ने हरियाणा के रविंदर चड्ढ़ा का रिकॉर्ड तोड़ा। शाह ने अभी तक 100 रणजी मैच खेले हैं और इनमें से 88 में कप्तानी की है। सौराष्ट्र क्रिकेट संघ (एससीए) के अधिकारी के अनुसार इनमें हिमाचल प्रदेश के खिलाफ राजकोट में खेला जा रहा ग्रुप सी का मैच भी शामिल है।

इससे पहले का रिकॉर्ड 83 मैचों में कप्तानी का था जो हरियाणा के रविंदर चड्ढ़ा ने बनाया था। उन्होंने 1970-71 से 1987-88 तक हरियाणा की कप्तानी की थी। चड्ढ़ा ने एम एल जयसिम्हा का रिकॉर्ड तोड़ा था जिन्होंने 76 रणजी मैचों में कप्तानी की थी। जयसिम्हा ने 1959-60 से 1976-77 तक कप्तानी की थी।

शाह की कप्तानी में सौराष्ट्र ने अब तक 27 मैच जीते और 20 हारे जबकि 41 मैच ड्रॉ रहे। जयदेव भारतीय क्रिकेट बोर्ड के पूर्व सचिव निरंजन शाह के पुत्र हैं जो पिछले चार दशक से एससीए के सचिव हैं।

Home / Uncategorized / सौराष्ट्र के जयदेव शाह ने रणजी ट्रॉफी में कप्तानी का रिकॉर्ड बनाया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो