scriptयोगेश्वर के दो ट्वीट ने उन्हें बनाया स्टार | Patrika News
खेल

योगेश्वर के दो ट्वीट ने उन्हें बनाया स्टार

योगेश्वर दत्त ने अपने कांस्य पदक को रजत में बदले जाने पर बुधवार को एक ट्वीट किया जिसने उन्हें सोशल मीडिया का स्टार बना दिया।

Aug 31, 2016 / 04:57 pm

amal chowdhury

Yogeshwar dutt

Yogeshwar dutt

पत्रिका न्यूज। योगेश्वर दत्त का लंदन ओलंपिक्स का कांस्य पदक रजत में बदले जाने की संभावना के बारे में तो सभी को पता है। इसकी जानकारी योगेश्वर दत्त ने खुद ट्विटर पर दी थी। लेकिन बुधवार सुबह उन्होंने इसी से जुड़ा एक और ट्वीट किया जिसने उन्हें लोगों का चहेता बना दिया। योगेश्वर ने अपने ट्वीट में कहा, ‘अगर हो सके तो ये मेडल उन्ही के पास रहने दिया जाए। उनके परिवार के लिए भी सम्मानपूर्ण होगा। मेरे लिए मानवीय संवेदना सर्वोपरि है।’


इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा, ‘बेसिक कुदुखोव शानदार पहलवान थे। उनका मृत्यु के पश्चात डोप टेस्ट में फेल हो जाना दुखद हैं। मैं खिलाड़ी के रूप में उनका सम्मान करता हूं।’
इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब सराहना हुई। लोगों ने कहा कि योगेश्वर ने असल रूप में खेलभावना का प्रदर्शन किया है।





गौरतलब है कि बेसिक कुदुखोव ने 2012 लंदन ओलंपिक में रजत पदक जीता था और योगेश्वर को प्री क्वाटर फाइनल में हराया था। लेकिन योगेश्वर ने रेपचेज राउंड में पहुंचकर कांस्य पदक जीता था। 2013 में बेसिकी की एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी लेकिन वो डोप टेस्ट में वो फेल हो गए थे।

Home / Sports / योगेश्वर के दो ट्वीट ने उन्हें बनाया स्टार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो