scriptगल्र्स कैडेट करेंगी दुर्गम पहाडिय़ों पर ट्रेकिंग | girls tracking expedition start from 18 th november | Patrika News

गल्र्स कैडेट करेंगी दुर्गम पहाडिय़ों पर ट्रेकिंग

locationजयपुरPublished: Nov 13, 2015 08:01:00 pm

Submitted by:

raktim tiwari

देश के विभिन्न राज्यों की कैडेट्स आएंगी अजमेर। 18 नवम्बर से ट्रेकिंग की शुरुआत।

देश के विभिन्न राज्यों की एनसीसी कैडेट्स अरावली की पहाडिय़ों में ट्रेकिंग करेंगी। अखिल भारतीय गल्र्स ट्रेकिंग एक्सपीडिशन 18 नवम्बर से 6 दिसम्बर तक चलेगा।

ले. कर्नल अनूप महाजन ने बताया कि 18 नवम्बर से 6 दिसम्बर तक कायड़ विश्राम स्थली में अखिल भारतीय गल्र्स ट्रेकिंग एक्सपीडिशन का आयोजन होगा। कैडेट्स पुष्कर घाटी, तारागढ़, नारेली की पहाडिय़ों पर ट्रेकिंग करेंगी। इनमें राजस्थान, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, गुजरात, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश, झारखंड, बिहार, महाराष्ट्र, ओडिशा, प. बंगाल, उत्तराखंड, लक्षद्वीप सिक्किम, असम सहित विभिन्न राज्यों की 1 हजार कैडेट्स और एनसीसी अधिकारी शामिल होंगे।

स्कूल और कॉलेज की कैडेट्स को ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह, साईं बाबा मंदिर, सोनीजी की नसियां, तीर्थराज पुष्कर और नारेली का भ्रमण कराया जाएगा। कायड़ विश्राम स्थली कैडेट्स सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगी। इसमें विभिन्न प्रदेशों के गीत-नृत्य शामिल होंगे।
अजमेर से हुई शुरुआत

एनसीसी के अखिल भारतीय गल्र्स ट्रेकिंग की शुरुआत वर्ष 2011-12 में अजमेर से हुई। तत्कालीन ग्रुप कमांडर कर्नल आई. एस. सहदेवा, कर्नल राजीव तिवारी और अन्य के नेतृत्व में राजस्थान, बिहार, झारखंड, नई दिल्ली, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, प. बंगाल, उत्तराखंड, सिक्किम और अन्य प्रांतों की कैडेट ने हिस्सा लिया। सेना के अधिकारियों ने अरावली की पहाडिय़ों को ट्रेकिंग के लिए अनुकूल पाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो