scriptअभ्यास सत्र में कप्तान धोनी ने पत्रकार का उड़ाया मजाक | World cup 2015: MS Dhoni pulls a prank on a photo journalist | Patrika News
Uncategorized

अभ्यास सत्र में कप्तान धोनी ने पत्रकार का उड़ाया मजाक

भारतीय टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी पत्रकारों से मजाक करने के लिए और टांग खिंचाई के लिए मशहूर हैं

Feb 28, 2015 / 03:04 am

शक्ति सिंह

पर्थ। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी पत्रकारों से मजाक करने के लिए और टांग खिंचाई के लिए मशहूर हैं। वर्ल्ड क प 2015 में यूएई के खिलाफ मैच से पहले एक फोटो जर्नलिस्ट को धोनी के इस रूख का सामना करना पड़ा। फोटोग्राफर ने धोनी पर ताना मारते हुए कहाकि, वह अब उस तरह से फोटो नहीं खिंचाते जिस तरह से अपने कॅरियर के शुरूआती दिनों में करते थे।


अभ्यास सत्र के दौरान जब धोनी पैड पहन रहे थे ते फोटोग्राफर ने कहाकि,”माही, तुम 2004-05 जैसे इंसान नहीं रहे। तुम अलग-अलग फोटो के पोज दिया करते थे।” इस पर धोनी ने तुरंत जवाब देते हुए कहाकि, झूठ मत बोलो। 2004 में तुम मुझे जानते भी नहीं थे और फोटो के लिए पोज देने की बात करते हो। इस पर फोटो जर्नलिस्ट ने अपनी याददाश्त पर जोर डाला और धोनी को याद दिलाया कि वह उस स मय था जब धोनी ने डेब्यू किया था। तुम्हारी डेब्यू श्रंखला में मैं बांग्लादेश में था।


इस पर धोनी ने भावहीन चेहरा बनाया और फोटोग्राफर को उलझाते हुए पूछा कि, तुम्हें किसने बताया कि मैंने बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू किया था? तुम्हें तो यह भी नहीं पता। इस पर फोटो जर्नलिस्ट घबरा गया और उसने कहाकि, तो फिर तुमने जिम्बाब्वे के खिलाफ डेब्यू कि या होगा? इस पर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े और इसी बीच धोनी ने कहाकि, देखा इसलिए जर्नलिस्ट का कोई भरोसा नहीं। हालांकि धोनी ने 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ ही अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरूआत की थी। 

Home / Uncategorized / अभ्यास सत्र में कप्तान धोनी ने पत्रकार का उड़ाया मजाक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो