scriptउग्रवाद प्रभावित में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान | Amid tight security, will vote | Patrika News

उग्रवाद प्रभावित में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान

locationदुमकाPublished: Nov 29, 2015 04:26:00 am

 प्रथम चरण को लेकर उग्रवाद प्रभावित गोपीकांदर, काठीकुंड, रामगढ़ व शिकारीपाड़ा प्रखंड में चुनाव जारी।

panchayat chunav uttar pradesh

panchayat chunav

दुमका। प्रथम चरण को लेकर उग्रवाद प्रभावित गोपीकांदर, काठीकुंड, रामगढ़ व शिकारीपाड़ा प्रखंड में चुनाव होने हैं। यहां होने वाले पंचायत चुनाव के लिए मतदान कर्मियों को मत पेटी सहित तमाम आवश्यक सामग्री के साथ शनिवार की सुबह 11 बजे तक बूथ के लिए किए जा चुके हैं। चारों प्रखंड में सुबह सात से तीन बजे तक कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। 

शनिवार को एसपी कॉलेज परिसर में मतदान कर्मियों को अपने वाहन तलाशने के लिए कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। पदाधिकारियों की मदद से सभी मतदान कर्मियों को कड़ी सुरक्षा और विशेष हिदायत के साथ रवाना किया गया। डीसी और एसपी ने सभी कर्मियों से कहा कि जिस तरह की हिदायत दी गई है, उसी के आधार पर ही मतदान कराएं। प्रशासन उनकी सुरक्षा के लिए तैयार है। किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। कलस्टर पर रात्रि विश्रम सुरक्षा के मद्देनजर सभी मतदान कर्मी, सेक्टर पदाधिकारी व पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट को रात्रि विश्रम अपने कलस्टर प्वाइंट पर करना होगा। सुबह चार बजे सभी कर्मी कलस्टर प्वाइंट से बूथ के लिए रवाना किए। 

जानकारी के अनुसार यह व्यवस्था केवल उन बूथों के लिए है, जहां सबसे अधिक अतिसंवेदनशील बूथ बनाए गए हैं। कोई भी कर्मी व मजिस्ट्रेट क्लस्टर प्वाइंट से आगे चारपहिया वाहन से बूथ तक नहीं जाएगा। भयमुक्त होकर करें मताधिकार उपायुक्त राहुल सिन्हा ने प्रखंड के मतदाताओं से अपील की है कि वे भयमुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए तैयार है। किसी के बहकावे में न आएं और अपने विवेक से मताधिकार का उपयोग करें। 

मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए लॉगिन करें mp.patrika.com
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो