scriptसेना में भर्ती के लिए अब नहीं होगी रैली का आयोजन | Army will not now rally | Patrika News

सेना में भर्ती के लिए अब नहीं होगी रैली का आयोजन

locationसिवनीPublished: Oct 07, 2015 09:58:00 pm

महानिदेशक समेकित भर्ती मुख्यालय, भारत सरकार, रक्षा मंत्रालय सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीयन व्यवस्था प्रारंभ की है।

patrika

patrika

सिवनी. महानिदेशक समेकित भर्ती मुख्यालय, भारत सरकार, रक्षा मंत्रालय सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीयन व्यवस्था प्रारंभ की है। यह व्यवस्था संघ लोक सेवा आयोग के माध्यम से भरे जाने वाले पदों को छोड़कर शेष समस्त पदों के लिए लागू होगी। अब सेना में भर्ती के लिए कोई रैली आयोजित नहीं की जाएगी। उक्त भर्ती के प्रयोजन के लिए महानिदेशालय द्वारा अपनी वेब साइट पर ऑनलाइन पंजीयन की व्यवस्था की गई है। उक्त वेबसाइट के माध्यम से अभ्यर्थी द्वारा अर्हता तथा उपलब्ध विकल्पों की जानकारी प्राप्त करके अपना ऑनलाइन पंजीयन कराया जा सकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो