scriptभाजपा नेता का बेटा चोरी करते पकड़ाया, CCTV में कैद आरोपी की करतूत | Bhilai : BJP leader's son was caught stealing, CCTV capture movements of accused | Patrika News

भाजपा नेता का बेटा चोरी करते पकड़ाया, CCTV में कैद आरोपी की करतूत

locationदुर्गPublished: Oct 11, 2015 12:58:00 am

भाजपा के जिला महामंत्री का बेटा विनोद तिवारी शुक्रवार की रात पॉवर हाउस पेट्रोल पंप से गीयर ऑयल की चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई है।

CCTV capture of accused

Accused caught stealing

दुर्ग/भिलाई.भाजपा के जिला महामंत्री का बेटा विनोद तिवारी शुक्रवार की रात पॉवर हाउस पेट्रोल पंप से गीयर ऑयल की चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया। पंप संचालक की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। वहां से रिमांड पर उसे जेल भेज दिया। विनोद भाजपा के जिला महामंत्री मार्कण्डेय तिवारी का बेटा है। शुक्रवार-शनिवार दरमियानी रात करीब तीन बजे पॉवर हाउस में ऑयल के डिब्बे चोरी कर भाग रहा था। उसके पास से 960 रुपए के एक लीटर क्षमता वाले चार डिब्बे गीयर ऑयल बरामद किया।

ये है मामला
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी छावनी थाने के समीप बीएसपी सोसायटी द्वारा संचालित पेट्रोल पंप में देर रात कर्मचारियों ने विनोद तिवारी को इंजन ऑयल के डब्बे चोरी करते हुए देखा। कर्मचारियों ने विनोद को दौड़ाकर पकड़ा और छावनी पुलिस के हवाले कर दिया।

सीसीटीवी फुटेज में कैद
मामले की जानकारी मिलने पर हाईवे पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने भी जब सीसीटीवी फुटेज देखा तो उसमें विनोद तिवारी को पेट्रोल पंप से मोबाइल व अन्य सामानों को चोरी करते हुए पाया। मामले में छावनी पुलिस प्रकरण दर्ज कर पड़ताल कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो